{"_id":"68b43220c88c8ce02307e8da","slug":"hisar-team-won-first-place-in-both-the-categories-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66052-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हिसार की टीम ने दोनों वर्गों में जीता पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हिसार की टीम ने दोनों वर्गों में जीता पहला स्थान
विज्ञापन
प्रदेशभर की कुल 36 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना।
भोंडसी स्थित आरबीएसएम स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की कुल 36 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सोहना विधायक तेजपाल तंवर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हिसार की टीम विजेता रही, जबकि चरखी दादरी ने दूसरा, झज्जर ने तीसरा और रेवाड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में हिसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहतक दूसरे, सोनीपत तीसरे और कैथल चौथे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन भागीरथ राघव ने की। इस अवसर पर एबीवीपी सदस्य दिनेश फंडन, गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष डॉ. योगिता राघव, तरुण शाह, पवन राणा, पूजा, स्कूल निदेशक बिमला राघव, यश कौशिक, दीपक वर्मा, डॉ. यशवीर राघव, सुधीर कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।