फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hindu Mahapanchayat in Manesar asks for reservation in Hamdard co for hindu youths

मानेसर: हिंदू महापंचायत ने उठाई मांग, हमदर्द कंपनी 50 प्रतिशत हिंदू युवाओं को दे रोजगार

Fri, 08 Jul 2022 03:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 08 Jul 2022 03:01 PM IST
सार

पंचायत में शामिल लोगों ने मांग रखी कि कंपनी 50 प्रतिशत स्थानीय हिंदू युवाओं को रोजगार देना सुनिश्चित करे अन्यथा कंपनी पर ताला लटका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Hindu Mahapanchayat in Manesar asks for reservation in Hamdard co for hindu youths
hamdard

विस्तार

गुरुग्राम के मंदिरों में हर सप्ताह मंगलवार को हनुमान चालिसा का पाठ होगा। रविवार को मानेसर में हुई हिंदू महापंचायत में इसका फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार लोगों को हिंदू धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को सामूहिक रूप से हनुमान चालिसा जैसे धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस महापंचायत की अध्यक्षता मानेसर के नंबरदार सुखबीर सिंह ने की जिसमें इलाके के सभी गांव और सेक्टर व कस्बों में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


हमदर्द कंपनी दे 50 फीसदी हिंदू युवाओं को रोजगार 
पंचायत के दौरान आईएमटी मानेसर में चल रही हमदर्द कंपनी पर रोजगार के मामले में हिंदू युवाओं की अनदेखी का आरोप भी लगा। पंचायत में शामिल लोगों ने मांग रखी कि कंपनी 50 प्रतिशत स्थानीय हिंदू युवाओं को रोजगार देना सुनिश्चित करे अन्यथा कंपनी पर ताला लटका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed