फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   heavy traffice jam in Millennium City gurugram

अव्यवस्था: मिलेनियम सिटी में सुबह-शाम लग रहा जाम

Mon, 28 Feb 2022 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
heavy traffice jam in Millennium City gurugram
गुरुग्राम। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घर से दफ्तर और काम पर जाने के लिए निकले लोग जाम में फंस गए। मिलेनियम सिटी की कई मुख्य सड़कों पर दबाव बढ़ते ही सुबह करीब नौ बजे जाम लग गया। कुछ दूरी का सफर तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा। शाम को भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सेक्टर चार, सात, नौ चौक पर, पटौदी सिटी, दौलताबाद फ्लाईओवर, सोहना रोड पर वाहनों की कतार लग गई। सुबह नौ बजे से करीब साढ़े दस बजे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। शाम के वक्त भी फिर से जाम की स्थिति रही। कुछ दूरी का सफर तय करने के लिए 20 से 30 मिनट का समय लगा। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी कर देती है। लेकिन जाम की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। जाम में आपात सेवा से जुड़े वाहन भी फंसे रहते हैं। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे वाहन चालकों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त
बसई फ्लाईओवर पर सोमवार को वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार आगे से क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर बंद हो गई। वाहनों का दबाव होने से फ्लाईओवर पर जाम लग गया। सूचना पाकर यातायात पुलिसकर्मी क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed