{"_id":"64a8164c202ec359e001a2a6","slug":"havildar-was-suffering-on-the-road-after-the-accident-the-car-driver-escaped-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9147-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुर्घटना के बाद सड़क पर तड़पता रहा हवलदार, भाग निकला कार चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुर्घटना के बाद सड़क पर तड़पता रहा हवलदार, भाग निकला कार चालक
विज्ञापन
बाइक सवार पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
घायल हवलदार मदद के लिए चालक से गुहार लगाता रह गया
कुछ देर बाद वापस आकर चालक टूटी नंबर प्लेट को उठाकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी पुलिस आवासीय परिसर के गेट के पास बाइक सवार पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हवलदार मदद के लिए सड़क पर ही तड़पता रहा। दूसरी ओर कार चालक भागने के पांच मिनट बाद ही वापस आया और अपनी टूटी पड़ी नंबर प्लेट को उठाकर फरार हो गया। इस दौरान घायल हवलदार मदद के लिए उससे गुहार लगाता रह गया। घायल हवलदार के बयान पर भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
एमजी रोड पुलिस चौकी में तैनात हवलदार रामकिशन ने बताया कि ये हादसा 30 जून की रात को हुआ। वह एमजी रोड चौकी में ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से भोंडसी स्थित पुलिस आवासीय परिसर में अपने क्वाॅर्टर पर जा रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस आवासीय परिसर के गेट के पास ही पहुंचा था कि सफेद रंग की एक कार ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे हवलदार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
आरोप है कि कार चालक कुछ देर तक वहीं रुका रहा और हवलदार के कहने पर भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। आरोपी अपनी कार को भगा ले गया। इसके करीब पांच मिनट बाद ही कार चालक वापस लौटा और वहां टूटकर गिरी अपनी कार की नंबर प्लेट उठाने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे फिर से मदद मांगी, लेकिन आरोपी अपनी नंबर प्लेट लेकर कार भगा ले गया। इसके बाद विष्णु नामक एक युवक ने घायल हवलदार को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल पहुुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रहे पुलिसकर्मी के बाएं पैर का ऑपरेशन हुआ। तीन जुलाई को पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब भोंडसी थाना पुलिस ने उसके घर पहुंचकर बयान लिए जिसके आधार पर भोंडसी थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।