फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Court has sent Monu Manesar to judicial custody for 14 days

Monu Manesar: नूंह कोर्ट ने मोनू मानेसर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, गुरुग्राम से हुआ था गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 04:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Sep 2023 04:51 PM IST
सार

Monu Manesar Arrest: गौरक्षक मोनू मानेसर को मंगलवार को हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। अब वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Nuh Court has sent Monu Manesar to judicial custody for 14 days
मोनू मानेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद आज नूंह कोर्ट में मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


मोनू मानेसर को मंगलवार को आईएमटी मानेसर से हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। दोपहर करीब 12 बजे सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मी मोनू को अपने साथ ले गए। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस ने मोनू को नहीं उठाया है। बल्कि सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गौरक्षक मोनू मानेसर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद आठ महीने से फरार चल रहा था। 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो में जली हालत में दो शव मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के बाद सामने आया था कि दोनों शव राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद और नासिर के थे। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप लगा था। मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव ही इनमें सबसे चर्चित नाम था।

गौरतलब है कि मोनू मानेसर बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है। बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में भी मोनू मानेसर जाना जाता है। मोनू मानेसर का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था। मोनू के साथ हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed