{"_id":"62e26383e751211507092ddf","slug":"haryana-dsp-murder-case-accused-got-bail-mining-mafia-crushed-him-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana DSP Murder Case: आरोपी बिल्ला को मिली जमानत, मुख्य आरोपी को दी थी पनाह, अब तक हुईं 11 गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana DSP Murder Case: आरोपी बिल्ला को मिली जमानत, मुख्य आरोपी को दी थी पनाह, अब तक हुईं 11 गिरफ्तारियां
Thu, 28 Jul 2022 04:01 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू।
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:01 PM IST
सार
सुरेंद्र सिंह डीएसपी हत्याकांड में जाबिद को पुलिस ने तीसरे आरोपी के रूप में 22 जुलाई को गांव बीबीपुर थाना सदर नूंह से गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
DSP Surender Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पचगांव में डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी जाबिद उर्फ बिल्ला की जमानत हो गई है। इस मामले में पकड़े गए अब तक 11 आरोपियों में से जाबिद उर्फ बिल्ला पहला आरोपी है जिसकी जमानत हुई है। आरोपी के अधिवक्ता ताहिर हुसैन देवला ने बताया कि जाबिद उर्फ बिल्ला पर जमानती धाराएं लगाई गई थीं। उन्होंने आरोपी की पुलिस रिमांड पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की रिमांड अनुचित थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को एडीशनल चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट सतीश कुमार द्वारा उन्हें जमानत दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जाबिद पर मुख्य आरोपी को पनाह देने का आरोप था। डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ तावडू सदर थाने में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को एडीशनल चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट सतीश कुमार द्वारा उन्हें जमानत दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जाबिद पर मुख्य आरोपी को पनाह देने का आरोप था। डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ तावडू सदर थाने में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन
जिसमें पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार किया। बहुचर्चित डीएसपी हत्याकांड में पकड़े गए तीसरे आरोपी जाबिद उर्फ बिल्ला निवासी गंडवा थाना चोपानकी जिला अलवर की जमानत होने के बाद जेल से रिहाई भी हो गई है।