फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Day: District level function at Gurugram University today

हरियाणा दिवस : गुरुग्राम विवि में जिला स्तरीय समारोह आज

Thu, 30 Oct 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Haryana Day: District level function at Gurugram University today
हरियाणा की विकास यात्रा को दर्शाने वाले विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा दिवस के अवसर पर जिले में उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का माहौल रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में हरियाणा की विकास यात्रा और समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाने वाले विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

डीसी अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में 30 अक्तूबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पेंटिंग, सांझी और लिपन आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं का संचालन एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, जो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हैं, की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को आज विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में रागिनी, हरियाणवी लोक नृत्य और लोकगीतों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी, जो प्रदेश की परंपराओं और संस्कृति की झलक पेश करेंगी। डीसी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें प्रदेश की कला व संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने सभी स्कूलों और संस्थानों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed