फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Board: Those who cheat at examination centers pass, administration fails

हरियाणा बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले पास, प्रशासन फेल

Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board: Those who cheat at examination centers pass, administration fails
परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट में ही लीक हुआ पेपर, जमकर चली नकल व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र
विज्ञापन

प्रशासन के नकल रहित परीक्षा कराने के दावे फेल
पहले दिन अंग्रेजी के पेपर मे जमकर हुई नकल,

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नकल रहित परीक्षा कराने के दावे पहले ही दिन गलत साबित हुए। परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की थी, लेकिन इसका असर नहीं दिखा। नकल कराने वाले कई लोग स्कूल की छत पर चढ़ गए थे तो कुछ खिड़कियों पर लटके हुए थे।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए नूंह में में 29 मार्च तक निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत 200 मीटर तक फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश की अवहेलना करने वाला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 233 के तहत दंड का भागी होगा। लेकिन जिले में इसका असर नजर नहीं आया। नकल फेंकने वाले लोग परीक्षा केंद्रों पर ही मौजूद रहे। बता दें कि बृहस्पतिवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। पेपर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही मॉडर्न हाई स्कूल, बाल वरिष्ठ माध्यमिक व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बाहर नकल कराने के लिए केंद्रों के बाहर बैठे अभिभावकों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र आ गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास नकल कराने वालों का जमावड़ा देखा गया। कई स्कूलों में बांस की सीढ़ी के सहारे दीवार पर चढ़कर लोगों ने नकल कराया तो कई जगह खिड़की पर लटके दिखे। कई जगह तो स्कूल की छत पर लोग चढ़ गए थे।
विज्ञापन


जांच में नहीं मिला ठोस सबू
सोशल मीडिया पर पेपर लीक की सूचना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी व पुन्हाना एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने पुन्हाना के मार्डन स्कूल व गर्ल स्कूल के बी 1 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों से पेपर लीक होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। खंड शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, पेपर लीक को लेकर दोनों स्कूलों पर शक था। जांच की गई तो प्रश्न पत्र की सीरीज किसी दूसरे स्कूल की थी। अभी इस बारे में और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेव हाई स्कूल में शिक्षकों के सामने ही केंद्र में पहुंचाई पर्ची
नूंह के मेव हाई स्कूल को नकल कराने वालों ने चारों ओर से घेर लिया था। बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर नकल के लिए किताबों से पर्चियां बना रहे थे। पुलिस के ढुलमुल रवैया के चलते युवकों ने स्कूल की छतों पर चढ़कर शिक्षकों के सामने ही स्टूडेंट के पास पर्चियां पहुंचाईं। जब पुलिस आती तो केंद्र के बाहर से युवक कुछ समय के लिए भाग जाते थे। पुन्हाना के मॉडर्न हाई स्कूल में नकल कराने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर दीवार पर चढ़े थे।फ्लाइंग स्क्वायड की 6 टीमों ने वीरवार को 24 परीक्षा केंद्रों की चेकिंग की


5 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्वक ढंग से आयोजित करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में शांतिपूर्वक ढंग से व नकल रहित परीक्षा आयोजित करने के उद्देश्य से जिला में 5 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित की गई हैं। फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने जिला में करीब 24 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा 7 नकल के केस बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पांच-पांच पुलिस कर्मियों को भी नियुक्त किया गया है, ताकि जिला में बने सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित व शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed