फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana board exam video of cheating in nuh I K M Public School Pinangwa

हरियाणा में धड़ल्ले से नकल: दीवार पर चढ़कर लोग बांट रहे पर्चियां.. जान जाने का भी नहीं डर; वीडियो वायरल

Wed, 06 Mar 2024 05:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

हरियाणा की बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो नूंह जिले के पिनगवां के आई के एम पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। एग्साम सेंटर के बाहर दीवार पर चढ़कर पर्चियां पहुंचाई जा रही हैं। इन युवकों को जान का कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana board exam video of cheating in nuh I K M Public School Pinangwa
नकल के लिए दीवार पर चढ़े युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो नूंह जिले के पिनगवां के आईकेएम पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। एग्साम सेंटर के बाहर छात्रों तक दीवार पर चढ़कर पर्चियां पहुंचाई जा रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों को जान का कोई खतरा नहीं है। बीते मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा थी। जिसमें जमकर नकल हुई। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ एक और वीडियो वायरल हो रहा है। परीक्षा केंद्र के पीछें भारी संख्या में छात्र स्कूल की बिल्डिंग पर चढ़कर नकल पहुंचा रहे हैं। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पेपर आउट हो गया। खिड़कियों पर लटककर नकल की पर्चियां छात्रों तक पहुंचाई। लेकिन शिक्षा विभाग कुछ भी नहीं कर पाया। 

विज्ञापन



12वीं कक्षा के उर्दू का पेपर हुआ लीक
नूंह जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन-02 (बी-2) में बनाए गए परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक हो गया। पेपर सोशल मीडिया पर आउट होने की सूचना मिलने के 15 मिनट में ही स्कवायर्ड फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर पेपर आउट होने वाले विद्यार्थी को दबोचा। वहीं पेपर का फोटो खिंचने वाले को भी काबू किया।

बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिटेंडेंट, परीक्षा सुपरवाइजर के साथ आरोपी छात्र और फोटो खिंचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं उस केंद्र में हुई उर्दू की परीक्षा को भी बोर्ड ने रद्द कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी छात्र के रिश्तेदार ने परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर प्रश्नपत्र का अपने मोबाइल से फोटो खिंचा और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि नूंह जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन-02 (बी-2) में गठित परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को साढ़े 12 बजे परीक्षा आरंभ होने के चंद मिनट बाद ही बारहवीं कक्षा के उर्दू का पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इसकी सूचना बोर्ड अधिकारियों को दोपहर सवा एक बजे मिली। इसके बाद बोर्ड की स्कवायर्ड फ्लाइंग टीम ने पेपर आउट होने वाले परीक्षा केंद्र में पहुंचकर प्रश्नपत्र पर अंकित क्यूआर कोड और हिडन फिचर्स के जरिए आरोपी परीक्षार्थी को भी दबोच लिया और उससे प्रारंभिक पूछताछ के बाद सोशल मीडिया पर पेपर आउट करने वाले उसके रिश्तेदार का भी पता लगा लिया। इसने परीक्षा केंद्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर प्रश्नपत्र का फोटो अपने मोबाइल फोन में खिंचा था।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि पेपर आउट होने के बाद टपकान परीक्षा केंद्र में हुई बारहवीं की उर्दू विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। जिसे अब आगामी तिथि निर्धारित कर दोबारा कराया जाएगा। वहीं पेपर आउट किए जाने के मामले में केंद्र पर कार्यरत अधीक्षक, ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक को तुरंत प्रभाव से रिलीव किया है। परीक्षा केंद्र का चार्ज कार्यरत उप केंद्र अधीक्षक को सौंपा गया। वहीं शुक्रवार को हुई परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के पांच केस दर्ज हुए हैं।

परीक्षा केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जाएगी। वहीं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद पेपर आउट करने के लिए बाहरी व्यक्ति कैसे अंदर प्रवेश कर पाया और परीक्षा ऑर्ब्जवर, सुपरिटेंडेंट और सुपरवाइजर की मौजूदगी के बावजूद मोबाइल फोन में उर्दू के पेपर का फोटो खींचकर उसे आउट करने के प्रकरण की भी बोर्ड विस्तृत जांच कराएगा। फिलहाल सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

परीक्षा में पकड़े नकल के 69 मामले
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के साथ डीएलएड की परीक्षाओं में मंगलवार को नकल के 69 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर में 1420 केंद्रों पर परीक्षा संचालित की गई। इसमें दसवीं में संस्कृत और शारीरिक शिक्षा के 2,33,595 व बारहवीं में कृषि और दर्शन शास्त्र के 1,600 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह डीएलएड (री-अपीयर, मर्सी चांस) के 307 छात्र-अध्यापक हुए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते द्वारा झज्जर व रोहतक के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां जिला रोहतक के परीक्षा केंद्र रावमावि, कहानौर-01 (बी-1) पर दो नकल के मामले पकड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां नकल के 17 केस पकड़े।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के प्रदेश में गठित अन्य उड़नदस्तों द्वारा 50 नकल के मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर के 1,108 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की हिंदी विषय की परीक्षा में 1,89,491 और डीएलएड री-अपीयर, मर्सी चांस की प्रोसेसिंग हिंदी भाषा विषय की परीक्षा में 2318 छात्र-अध्यापक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed