फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hardik in 10th and Samika Ranjan topped in class 12th

Gurugram News: 10वीं में हार्दिक और 12वीं कक्षा में समिका रंजन रही टॉप

Sun, 14 May 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 14 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hardik in 10th and Samika Ranjan topped in class 12th
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की 10वीं कक्षा में गुरुग्राम के छात्र हार्दिक ने गुरुग्राम में टॉप किया है। वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम में गुरुग्राम की छात्राओं का दबदबा रहा है। बोर्ड परीक्षा पास करने पर विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों, शिक्षकों व परिवार वालों के साथ खुशी मनाई।

----
ट्यूशन के बिना 10वीं कक्षा का टॉपर हार्दिक
लै. अतुल कटारिया स्कूल के छात्र हार्दिक ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी में 99, सोशल स्टडीज में 100, गणित में 100, विज्ञान में 98 व कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक मिले हैं। शहर के अशोक विहार निवासी हार्दिक ने स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे ही पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि ट्यूशन ना लेकर स्वयं पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ ही बास्केटबॉल खेलने के लिए वह समय जरूर निकालता था। हार्दिक के पिता राजेश कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता गीता गृहिणी है। आगे की पढ़ाई लै. अतुल कटारिया स्कूल से ही विज्ञान संकाय से कर रह हैं। हार्दिक ने बताया कि फिलहाल 12वीं कक्षा को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने का लक्ष्य है। 12वीं के बाद भविष्य में क्या करेंगे, इसके बारे में अभी सोचा नहीं है।
विज्ञापन


----
विदेश में कंप्यूटर साइंस पढ़ेगी समिका रंजन
श्रीराम स्कूल अरावली की छात्रा समिका रंजन ने 12वीं में विज्ञान संकाय में 99.5 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम में प्रथम स्थान और ऑल इंडिया रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई के साथ ही घर पर लगन से पढ़ाई की है, तभी अच्छे अंक प्राप्त कर पाई। समिका ने बताया कि वह यूएसए की जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस पढ़ने जाएगी। उनका कंप्यूटर साइंस में रुचि होने के चलते इसी में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही रिसर्च, क्रिएट ए न्यू प्रोडक्ट समेत कुछ और क्षेत्रों में अपना करियर का चुनाव करूंगी। उन्हाेंने बताया कि प्यानो बजाना व कत्थक करना में रुचि है और इसमें डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। समिका के पिता परमेश्वर रंजन एंटरप्रेन्योर है और अपनी कंपनी चला रहे हैं। माता पर्ल चौधरी वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
लंदन में राजनीति विज्ञान पढ़ेगी दीया सिंह
श्री राम अरावली स्कूल की छात्रा दीया सिंह ने 12वीं में ह्यूमैनिटीज संकाय में 99.25 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डीएलएफ फेस-1 निवासी दीया सिंह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में आगे पढ़ाई करेगी। उन्होंने बताया कि लंदन स्कूल में आवेदन स्वीकार किया जा चुका है। अब राजनीति विज्ञान में स्नातक के बाद मास्टर की पढ़ाई लॉ में करेंगी। वह वकील बनने या फिर राजनीति में जाने का सपना है। दीया सिंह की माता आरती अरोड़ा और पिता राजन अरोड़ा दोनों लेदर गारमेंट के एक्सपोर्टर हैं। दीया ने बताया कि स्कूली शिक्षा के साथ ही लगभग छह घंटे पढ़ाई करके बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की है।


----
मनोविज्ञान क्षेत्र में भविष्य बनाने का लक्ष्य : सारा मुंडेवाड़ी
श्रीराम स्कूल अरावली की छात्रा सारा मुंडेवाड़ी ने 12वीं में ह्यूमैनिटीज संकाय में 99.25 फीसदी अंक हासिल करके गुरुग्राम में द्वितीय स्थान हासिल किया है। सारा मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि स्कूली समय में पढ़ाई करने के अलावा घर पर लगभग पांच घंटे पढ़ाई करके बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की थी। पढ़ाई में कक्षा के शिक्षकों की काफी मदद मिली, जिस वजह से वह बेहतर अंक हासिल कर सकी। सारा मुंडेवाड़ी के पिता मुजीब मुंडेवाड़ी कॉरपोरेट ट्रेनर हैं, जबकि माता साहीन मुंडेवाड़ी शिक्षिका हैं। सारा ने बताया कि पढ़ाई में उनके माता-पिता का भी काफी सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed