फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   H tower of Chintels Society is also unsafe

Gurugram News: चिंटेल्स सोसाइटी का एच टावर भी असुरक्षित

Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
H tower of Chintels Society is also unsafe
चिंटेल्स सोसाइटी का एच टावर भी असुरक्षित
विज्ञापन



- आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी
- नौ में से पांच टावर अब तक रहने के लिए असुरक्षित मानी गई
- दो-तीन दिन में प्रशासन रिपोर्ट को कर सकता है सार्वजनिक



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइजो सोसाइटी के एक और टावर-एच भी रहने लायक नहीं है। आईआईटी दिल्ली द्वारा इसे असुरक्षित माना गया है। जिला प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट में यह संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन दो से तीन दिन के अंदर इस रिपोर्ट को भी सार्वजनिक कर देगा।
इस तरह अब तक सोसाइटी के कुल नौ टावर में से पांच को रहने के लिए असुरक्षित कर दिया गया है। टावर-डी हादसा ग्रस्त होने के बाद से ही असुरक्षित था। प्रशासन ने जांच के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आधिकारिक रूप से रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया था। इसके बाद अन्य टावरों की भी जांच की प्रक्रिया जारी रही। ई और एफ टावर को भी बाद में रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद जी टावर को भी रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया और इसके फ्लैट मालिकों से फ्लैट खाली कर देने के लिए कहा गया। अब ताजा रिपोर्ट में एच टावर को भी रहने के लिए असुरक्षित माना गया है। इन टावरों के असुरक्षित होने में इनके निर्माण में प्रयोग किया गए क्लोराइड युक्त पानी की बात कही गई है। इसी के चलते सरिया में जंग लगने और ढांचे के कमजोर होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

----
ई और एफ टावर की इंटीरियर की रिपोर्ट भी प्रशासन पर पहुंची

सोसाइटी की ई और एफ टावर की इंटीरियर के मूल्यांकन की रिपोर्ट भी प्रशासन को पहुंचने की बात कही जा रही है। इसी इंटीरियर के मूल्यांकन के आधार पर फ्लैट मालिकों का पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed