{"_id":"68b34613dbdbf558f1083044","slug":"gurugrams-pm-shri-schools-will-get-a-new-look-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65991-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम के पीएम श्री स्कूलों को मिलेगा नया स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम के पीएम श्री स्कूलों को मिलेगा नया स्वरूप
विज्ञापन
-चक्करपुर और सेक्टर 4/7 स्कूलों में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष
स्वरांजली
गुरुग्राम। जिले के पीएम श्री स्कूलों को नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा निदेशालय द्वारा कराए गए मूल्यांकन के आधार पर चक्करपुर और सेक्टर 4/7 स्थित पीएम श्री स्कूलों में नए कक्ष बनाने की स्वीकृति दी गई है।
जिला शिक्षा विभाग के अनुसार गुरुग्राम में कुल आठ पीएम श्री स्कूल संचालित हैं। निदेशालय ने हाल ही में शिक्षा समग्र विभाग से स्कूलों की अधूरी आवश्यकताओं और कमियों की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद दो स्कूलों को मंजूरी दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद चक्करपुर के पीएम श्री स्कूल में 20 नए कमरे और सेक्टर 4/7 के पीएम श्री स्कूल में 25 नए कमरे बनाए जाएंगे। इन नए कमरों के निर्माण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही, बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सकेगा।
वर्जन
शिक्षा निदेशालय ने जिले के पीएम श्री स्कूलों की रिपोर्ट मांगी थी जिसको भेज दिया गया है। अभी दो स्कूलों की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। -सत्यनारायण यादव, शिक्षा समग्र विभाग, गुरुग्राम