फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: YouTuber arrested for threatening businessman to implicate businessman in sexual assault case

Gurugram: व्यापारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे 80 लाख ठगे, पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2022 04:22 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि युवती को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कादिर का पति और सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Gurugram: YouTuber arrested for threatening businessman to implicate businessman in sexual assault case
हनीट्रैप में फंसा 80 लाख लूटने वाली यूट्यूबर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाने और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में दिल्ली की एक यूट्यूबर नमरा कादिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कादिर का पति और सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। कादिर (22) के यूट्यूब पर 6.17 लाख सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर निवासी दिनेश यादव (21) ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन आरोपी दंपत्ति अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट चला गया। उनकी अंतरिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद 26 नवंबर को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कादिर और बेनीवाल दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 50 के एसएचओ निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया, ''कादिर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और पीड़ितों से वसूले गए रुपये व अन्य सामान जब्त करने के लिए हमने उसे रिमांड पर लिया हुआ है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed