{"_id":"638fc2db1769617c6f32c871","slug":"gurugram-youtuber-arrested-for-grabbing-80-lakhs-by-trapping-businessman-in-honeytrap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram : हनीट्रैप में कारोबारी को फंसाकर 80 लाख वसूलने वाली यूट्यूबर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram : हनीट्रैप में कारोबारी को फंसाकर 80 लाख वसूलने वाली यूट्यूबर गिरफ्तार
Wed, 07 Dec 2022 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:02 AM IST
विज्ञापन
नामरा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी को ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये वसूलने और उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली की यूटयूबर नामरा कादिर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि नामरा कादिर के यूट्यूब पर 6.17 लाख सब्सक्राइबर हैं। वहीं मामले में पुलिस आरोपी महिला के पति और सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बादशाहपुर निवासी 21 वर्षीय दिनेश यादव ने माह अगस्त में पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह काम के सिलसिले से 22 वर्षीया नामरा कादिर नाम की युवती से सोहना रोड पर स्थित एक होटल में मिला था। उसके बाद वो दोनों दोस्त बन गए थे।
विज्ञापन
युवती ने बाद में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर उससे 80 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली की। मामले में आरोपी दंपती ने अदालत से अंतरिम जमानत ले ली। उसकी अंतरिम जमानत रद्द होने के बाद ही 26 नवंबर को उसके खिलाफ सेक्टर-50 पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया। जिसके बाद अब पुलिस ने दिल्ली के शालीमार बाग निवासी नामरा कादिर को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन