फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram woman assaulted on the pretext of marriage abortion by giving pills in corona name

गुरुग्राम: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कोरोना के नाम पर दवा खिलाकर किया गर्भपात

Thu, 09 Sep 2021 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोप गाजियाबाद के गांव झज्जुपुर निवासी अभिषेक राणा उर्फ मोगली पर लगाया है। आरोपी युवक युवती के घर रहने वाले किराएदार का दोस्त व रिश्तेदार है।

विज्ञापन
Gurugram woman assaulted on the pretext of marriage abortion by giving pills in corona name
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर युवती से आठ लाख रुपये ठगने व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के घर पहले रिश्ता भेजा और फिर दोस्ती की। दोस्ती के दौरान धोखे से इफको चौक के पास एक होटल में बुलाकर वारदात की। आरोप है कि कोरोना की दवा बता कर गर्भपात की गोली भी खिलाई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोप गाजियाबाद के गांव झज्जुपुर निवासी अभिषेक राणा उर्फ मोगली पर लगाया है। आरोपी युवक युवती के घर रहने वाले किराएदार का दोस्त व रिश्तेदार है। उसका कहना है कि वह विधवा मां के साथ रहती है और उसे चार साल से जानती है।
विज्ञापन


कुछ समय बाद आरोपी ने युवती के घर अपना रिश्ता शादी के लिए भेजा। फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई। फरवरी 2020 में युवती को फोन कर युवक ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है और गुरुग्राम में एक होटल में हूं, मेरे पास रुपये भी नहीं है। युवती वहां पहुंची तो उसने वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताने लगी तो आरोपी ने जल्द शादी करने की बात कही। उसके बाद अलग-अलग बहाने से रुपये लेता रहा और करीब 8 लाख रुपये ले लिए। यह राशि आरोपी ने अपने चचेरे भाई रवि व एक अन्य दोस्त के खाते में डलवाया था। कुछ महीने पहले युवती गर्भवती हो गई।


गर्भपात के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। फिर आरोपी ने उसे कोरोना के नाम पर कोई दवा खिला दी। दवा खाने से युवती का गर्भपात हो गया। जून 2021 में युवती से रुपये लेने के बाद बात करना कम कर दिया। युवती को पता चला कि उसकी शादी 11 लाख रुपये नकद व दहेज में अन्य सामान के साथ किसी अन्य युवती से तय कर दी है। परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed