{"_id":"62cafa414f5ed751b52a3bd4","slug":"gurugram-woman-accuses-husband-threatening-to-kill-her-by-entering-the-house-robbed-gold-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: महिला ने लगाया आरोप- अलग रह रहे पति ने घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, लूटे सोने के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: महिला ने लगाया आरोप- अलग रह रहे पति ने घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, लूटे सोने के जेवरात
Sun, 10 Jul 2022 09:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:41 PM IST
सार
सुशांत लोक-1 में रहने वाली शुभांगी ने पुलिस को बताया कि उसका उसके पति से विवाद चल रहा है। रविवार शाम करीब नौ बजे उसका पति वंकुश घर पहुंच गया और बीयर पीते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत लोक-1 में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और सोने, हीरे के जेवरात लूटकर फरार हो गया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने पड़ोसी विदेशी नागरिक को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुशांत लोक-1 में रहने वाली शुभांगी ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब नौ बजे बाजार से घर पहुंचकर गाड़ी से घर का सामान निकाल रही थी कि अचानक उसका पति वंकुश वहां पर पहुंच गया और बीयर पीते हुए कहने लगा कि आज गला दबाकर तुम्हें मार दूंगा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके बाद उसने बीयर की बोतल शुभांगी के ऊपर फेंक दी। उन्होंने बताया कि पति से बचने के लिए मैं घर के अंदर चली गई और बाहर बालकनी से देखने लगी तो पति दीवार पर चढ़कर अंदर आ रहा था। उसने फोन में वीडियो बना लिया। पत्नी ने बताया कि किसी तरह वहां से निकलकर वह बाहर आई।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि उसका पति घर में रखे सोने और हीरे के जेवरात के साथ साथ क्रेडिट कार्ड और नगदी अपने साथ ले गया। जाते-जाते उसने पड़ोस में रह रहे विदेशी नागरिक को भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।