फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: state will get road projects worth Rs 3500 crore today

गुरुग्राम:  प्रदेश को आज मिलेगी 3500 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात

Tue, 19 Jul 2022 11:55 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Jul 2022 11:55 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही आज से प्रदेशवासियों को शस्त्र लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Gurugram: state will get road projects worth Rs 3500 crore today
सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश को मंगलवार को 3500 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इन परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान गुरुग्राम के सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित कई अन्य भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


जिन तीन परियोजनाओं का लोकार्पण मंगलवार 19 जुलाई को होने जा रहा है, उनमें गुरुग्राम से सोहना तक बनाए गए लगभग 22 किलोमीटर लंबाई के 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-248ए शामिल हैं। इस परियोजना के निर्माण पर 2009 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा, एनएच-11 पर रेवाड़ी से अटेली मंडी तक चार मार्गी सड़क के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण होगा। लगभग 30.39 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 1193 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार, खेरड़ी मोड़ से भिवानी बाईपास होते हुए हालुवास गांव तक लगभग 25 किलोमीटर लंबाई की बनाई गई 4 लेन परियोजना (एनएच-709) का विस्तार किया गया है और एनएच-148बी) का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 247 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। एनएचएआई के निदेशक पीके कौशिक ने बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से शस्त्र लाइसेंस और नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी
आज से प्रदेश के लोगों को शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए पुलिस और दूसरे कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा आज से पूरे प्रदेश में ऑनलाइन होगी। मनोहर लाल मंगलवार को दोपहर बाद रैकरूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) भोंडसी में आर्म्स लाइसेंस बनवाने और रिन्यू करवाने की ऑनलाइन सुविधा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री वहां बनाई गई शूटिंग रेंज का अवलोकन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed