फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram police cops help two accused of sexual assault and dacoity in escaping from police custody case registered against 3 cops and 2 others

पुलिस की मिलीभगत: दुष्कर्म व डैकती के आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 31 May 2022 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 May 2022 12:45 PM IST
सार

पुलिसकर्मी दो आरोपियों को लेकर दिल्ली के अस्पताल से उपचार के बाद वापस आ रहे थे। 
सेक्टर 38 में एक ओयो होटल पर रुके थे। जहां पर उनसे मिलने के लिए तीन लोग आए थे।

विज्ञापन
Gurugram police cops help two accused of sexual assault and dacoity in escaping from police custody case registered against 3 cops and 2 others
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में दुष्कर्म व लूट के आरोप में जेल में बंद दो आरोपी दिल्ली में उपचार के बाद लौटते समय एक ओयो होटल पर रुके। जहां पर तीन लोगों की मदद से सोमवार की शाम फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने गार्द इंचार्ज के बयान पर तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने, लापरवाही बरतने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला दर्ज करने के बाद सदर थाना पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जिनको मंगलवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। डीसीपी हेडक्वार्टर ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 
सदर थाना पुलिस को गार्द इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर ने रात्रि साढ़े 12 बजे बयान दिया कि उनके पास भोंडसी जेल से रुक्का आया था। इसमें दो कैदी अभिजीत व राकेश को उपचार के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाना है। इसके चलते उन्होंने गार्द में तैनात हवलदार नीशू, हवलदार अनिल के साथ सिपाही नवीन को भोंडसी जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल में बंद है। जबकि राकेश को फर्रुखनगर में दर्ज डकैती के मामले में सजा हो गई है। पुलिसकर्मी दोनों को लेकर दिल्ली के अस्पताल से उपचार के बाद वापस आ रहे थे।


सेक्टर 38 में एक ओयो होटल पर रुके थे। जहां पर उनसे मिलने के लिए तीन लोग आए थे। उनकी मदद से वह भागने में सफल रहे। सदर थाना पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद उन्हें एडीजे मनोज राणा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी हेडक्वार्टर आस्था मोदी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेया जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed