{"_id":"5e8456df8ebc3e6fa874a0a5","slug":"gurugram-police-arrested-30-drivers-while-violating-lockdown-seized-73-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले 30 चालकों को पुलिस ने दबोचा, 73 वाहन किये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले 30 चालकों को पुलिस ने दबोचा, 73 वाहन किये जब्त
Wed, 01 Apr 2020 02:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 01 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक तौर पर घर से अपने वाहन लेकर निकले चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। विभिन्न थाना पुलिस ने एक दिन के भीतर 30 वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं पटौदी में पिछले आठ दिन में 73 वाहनों को जब्त किया गया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन में पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के दौरान वाहन सवार 30 लोगों को पकड़ा। सोमवार को पुलिस नाकाबंदी के दौरान यूपी के मैनपुरी की बुकिंग लेकर जा रहे ईको वैन चालक को भी रोका। वैन में 7 लोग सवार थे, पुलिस नाकाबंदी पर रोकते ही सवारियां वैन से उतरकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ मजदूर पलायन कर यूपी के मैनपुरी जाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा खेड़कीदौला क्षेत्र में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पूरे जिले में सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन