Haryana: दूसरे धर्म की लड़की से शादी को लेकर बवाल, दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग; युवक को लगी गोली
एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके बच्चों के साथ पिछले कुछ दिनों से मारपीट कर रहे हैं। आए दिन घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटौदी के वार्ड -7 में सोमवार को दूसरे धर्म की लड़की से शादी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर सोमवार रात को पथराव कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव के साथ ही फायरिंग भी हुई। फायरिंग में एक पक्ष का युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद से ही पटौदी के बब्बर शाह मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में दोनों ही पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस ने क्राॅस एफआईआर दर्ज की है।
एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके बच्चों के साथ पिछले कुछ दिनों से मारपीट कर रहे हैं। आए दिन घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इस पक्ष की तरफ से बजरंग दल हरियाणा के प्रांत गोरक्षा के सदस्य मोनू मानेसर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
जब वह अपने साथियों के साथ परिवार के सदस्यों से बात कर रहे थे, इसी दौरान करीब 200 लोगों की भीड़ ने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने घर की खिड़की से बाहर देखा तो कुछ लोग बंदूक दिखाकर गाली-गलौज कर रहे थे।
भीड़ ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। घटनास्थल पर आए बजरंग दल के सदस्यों के साथ भी भीड़ ने मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाड़ी में तोड़फोड़ के दौरान भीड़ ने गाड़ी में रखे तीन लाख रुपये भी निकाल लिए थे।
दूसरे पक्ष की तरफ से वार्ड-9 निवासी मुबीन खान ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मोहिन सोमवार रात को नौ बजे परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गए था। रास्ते में दो पक्षों में झगड़ा चल रहा था। झगड़े के दौरान किसी ने बेटे को गोली मार दी। बेटे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।दूसरे धर्म में की शादी तो हो गया बवाल
30 जनवरी को वार्ड-11 निवासी हनीफ ने पटौदी थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। शुक्रवार को पता चला कि युवती ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को फोन कर जातिसूचक शब्दों को इस्तेमाल किया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया है। - प्रीतपाल सिंह सांगवान, एसीपी क्राइम