{"_id":"63a5bb937ca82b1eab73e549","slug":"gurugram-news-three-way-swap-liver-transplant-chain-was-done-in-medanta-for-first-time-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीनों अजनबियों के बीच छह सर्जरी, देश में पहली बार हुई थी थ्री-वे स्वैप लिवर ट्रांसप्लांट चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीनों अजनबियों के बीच छह सर्जरी, देश में पहली बार हुई थी थ्री-वे स्वैप लिवर ट्रांसप्लांट चेन
Fri, 23 Dec 2022 10:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उद्योगपति संजीव कपूर, उत्तर प्रदेश के उद्योगपति सौरभ गुप्ता और दिल्ली की गृहणी आदेश कौर को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इनका जीवन टर्मिनल लिवर फेल्योर के कारण खतरे में था। जान बचाने के लिए तुरंत लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना जरूरी था।
विज्ञापन
medanta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पहली बार लिवर ट्रांसप्लांट में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके एक साथ तीन लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया गया है। इसको थ्री-वे लिवर ट्रांसप्लांट स्वैप, या पेयर्ड एक्सचेंज तकनीक कहते हैं। इसमें टर्मिनल लिवर रोग से पीड़ित तीन मरीजों का एक साथ जीवन रक्षक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया।
विज्ञापन
इस ट्रांसप्लांट्स को मेदांता मेडिसिटी के मुख्य सर्जन डॉ. एएस सोइन, डॉ. अमित रस्तोगी, और डॉ. प्रशांस भांगुई ने अंजाम दिया है। यह थ्री-वे स्वैप तीन अजनबियों के बीच किया गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के उद्योगपति संजीव कपूर, उत्तर प्रदेश के उद्योगपति सौरभ गुप्ता और दिल्ली की गृहणी आदेश कौर को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इनका जीवन टर्मिनल लिवर फेल्योर के कारण खतरे में था। जान बचाने के लिए तुरंत लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना जरूरी था। वो इस स्थिति में नहीं थे कि डोनर का इंतजार कर सकें। इसमें एक साल तक का समय लग सकता था। तीनों मरीजों के लिए उनके परिवार में ही जीवित डोनर थे, पर उनमें से कोई भी उचित मैच नहीं था। इन तीनों ने बचने की उम्मीद खो दी थी।
विज्ञापन
टीम ने एक साथ स्वैप सर्जरी की योजना बनाकर इन तीनों को नया जीवन दिया। डॉ. अमित रस्तोगी ने कहा, तीन लिवर ट्रांसप्लांट करने का मतलब है, एक साथ छह सर्जरी करना। यह एक बहुत बड़ा काम है। डॉ. नरेश त्रेहन ने इस जटिल सर्जरी के लिए टीम को बधाई दी।