मुलायम के स्वास्थ्य में और गिरावट: किडनी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, रक्षा मंत्री हाल जानने पहुंचे मेदांता
मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में शुक्रवार को और गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें किडनी में संक्रमण की समस्या हो गई है। इसके बाद उन्हें इस समस्या के संबंध में सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है और उपचार किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में और गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसके बाद उन्हें इस समस्या के संबंध में सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है और उपचार किया जा रहा है। वह डॉक्टरों की सघन निगरानी में हैं।
इस बीच शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हाल जाना। इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बात की और विश्वास जताया कि सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ होंगे। वहीं, पिता की सेहत की जानकारी लेने अखिलेश यादव भी अस्पताल पहुंचे हैं।
आज मेदांता पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा परिजनों से भेंटकर नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन हेतु कामना की।@yadavakhilesh pic.twitter.com/GMLJGoTHjd
विज्ञापन विज्ञापन— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) October 7, 2022
मेदांता अस्पताल ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के आईसीयू में किया जा रहा है।
Mulayam Singh Yadav's condition is still critical and he is on life-saving drugs. He is being treated in the ICU of Medanta Hospital, Gurugram by a comprehensive team of specialists: Medanta Hospital, Gurugram
— ANI (@ANI) October 7, 2022
(File photo) pic.twitter.com/naKhYgX2CB
मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में सामान्य डायलिसिस की जगह उन्हें एडवांस कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी थेरेपी) सपोर्ट पर रखा गया है। यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव का कुनबा, अखिलेश-शिवपाल से डिंपल-अपर्णा तक, जानें परिवार में और कौन-कौन
मरीज के शॉक में होने पर डायलिसिस के बजाय सीआरआरटी मशीन का इस्तेमाल बेहतर रहता है, जो काफी एडवांस टेक्नॉलजी है। इसकी मशीन आईसीयू में मरीज को लगा दी जाती है। चिकित्सकों के मुताबिक नॉर्मल डायलिसिस मशीन एक मिनट में 500 एमएल ब्लड लेती है, वहीं सीआरआरटी मशीन से ब्लड की खपत कम होती है। इसके अलावा सामान्य डायलिसिस 2 से 4 घंटे में होती है, जबकि सीआरआरटी लगातार चलती रहती है। इससे शरीर में क्रिएटनिन का स्तर संतुलित करने में ज्यादा मदद मिलती है। साथ ही किडनी के रिकवरी के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं।
इसके अलावा मुलायम सिंह की कुशलता जानने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल आने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार भी बृहस्पतिवार को मेदांता पहुंचे और मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। जो भी प्रमुख लोग मिलने आए हैं, उनकी मुलायम के परिवार वालों से खास तौर से अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है। मुलायम के सघन चिकित्सा कक्ष तक जाने की अनुमति किसी को भी नहीं है।
मुलायम सिंह यादव के परिवार वालों ने अपील की थी कि नेताजी ठीक हैं। यहां अस्पताल में उनसे मिलने न आएं। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश अस्पताल में हीं डेरा डाले हुए हैं।
ओमप्रकाश चौटाला का स्वास्थ्य बेहतर हुआ
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। मंगलवार की देर रात को पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके पेट में संक्रमण बताया गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। उनकी हालत पहले से काफी बेहतर बताई गई है।