फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram news : Death due to drowning in swimming pool as both youths went to party

स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, पार्टी करने गए थे दोनों युवक 

Sat, 17 Jul 2021 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी
अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 05:47 AM IST
सार

  • परिजनों ने होटल मालिक के खिलाफ दर्ज कराया लापरवाही बरतने का मामला

विज्ञापन
gurugram news : Death due to drowning in swimming pool as both youths went to party
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटौदी-हेलीमंडी के बीच सड़क से कुछ दूरी पर स्थित दीप होटल में पार्टी करने गए दो युवकों राजेश (39) व पड़ोसी शेर सिंह (46) की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। होटल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया। परिजनों ने होटल मालिक कुलदीप के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि लॉकडाउन में स्वीमिंग पूल बंद था तो उसमें पानी कहां से आ गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजेश के भाई दिनेश ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि राजेश व शेर सिंह भजन लाल और मेहर चंद निवासी जाटौली वार्ड नंबर-13 खाना खाने दीप होटल गए थे। रात करीब 11 बजे सूचना आई कि राजेश व पड़ोसी शेर सिंह की होटल में बने स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। वे पहुंचे तो दोनों मृत पड़े थे।
विज्ञापन


मेहरचंद व भजन लाल ने बताया कि वे खाना खाने के बाद घर जा रहे थे, लेकिन होटल मालिक कुलदीप निवासी बलेवा ने तैराकी सिखाने और स्विमिंग पूल की सदस्यता देने के बहाने रोक लिया। उनसे कहा गया कि पूरी सुरक्षा की जाएगी। वे चाहें तो अभी से शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक, इस पर राजेश व शेर सिंह स्विमिंग पूल में नहाने लगे। मेहरचंद व भजनलाल चाय पीने लगे। इसी दौरान डूबने से राजेश व शेर सिंह की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि होटल का स्वीमिंग पूल न तो सरकार से इजाजत प्राप्त है और न ही यहां कोई प्रशिक्षक या सुरक्षा गार्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed