फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram : Many trains will be cancelled till December 22

Gurugram: 22 दिसंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें और कइयों का मार्ग परिवर्तित, रेलवे ने जारी किया बदला हुआ शेड्यूल

Mon, 05 Dec 2022 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 03:42 AM IST
विज्ञापन
Gurugram : Many trains will be cancelled till December 22
demo pic...

रेलवे विभाग की ओर से दिल्ली मंडल के दिल्ली-रेवाड़ी रूट स्थित पटेल नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने ट्रेनों के रद्द होने से रूट डायवर्ट होने व देरी से चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। रविवार को दिल्ली-रेवाड़ी के मध्य चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेन 22 दिसंबर तक रद्द की गई हैं।    

विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द होने के कारण गुरुग्राम के दैनिक यात्रियों को दिल्ली व रेवाड़ी की ओर से जाने में परेशानी होगी। वहीं जिन लोगों ने दूरी की ट्रेनों में अपनी टिकट बुक कराई हुई है, उनको अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे या फिर अन्य विकल्प तलाशने होंगे। दैनिक यात्रियों को आवागमन के लिए सड़क यातायात के माध्यम से अपने कार्यालयों, नौकरी पर आना-जाना होगा। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है।  
विज्ञापन


अलग-अलग दिन रद्द ट्रेनें
ट्रेन नंबर-12065 अजमेर-दिल्ली सराय और दिल्ली सराय-अजमेर को 17, 19, 20 व 21 को रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर-20473 दिल्ली सराय-उदयपुर 17 से 21 तक, उदयपुर-दिल्ली सराय 16 से 20 , पोरबंदर-दिल्ली सराय 17 दिसंबर, 20938 दिल्ली सराय-पोरबंदर 19 दिसंबर, दिल्ली-रेवाड़ी 17 से 24 दिसंबर, 04433 दिल्ली-रेवाड़ी 3 से 21 दिसंबर, 04469 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 21 दिसंबर, 04470 दिल्ली-रेवाड़ी 17 से 21 दिसंबर, 04499 दिल्ली-रेवाड़ी 18 से 21 दिसंबर, 04500 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 21 दिसंबर और 04990 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 24 दिसंबर को रद्द रहेंगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का किया मार्ग परिवर्तन
ट्रेन नंबर-12216 को 16 दिसंबर को रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-नई-दिल्ली और 20 दिसंबर को अलवर-मथुरा-पलवल-नई दिल्ली- दिल्ली सराय तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर-12259 को 18 दिसंबर को नई दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी और 19 दिसंबर को दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर-12371 को 19 दिसंबर को दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी रूट पर, ट्रेन नंबर-14661 बाडमेेर-जम्मूतवी 19 दिसंबर को अलवर-मथुरा-पलवल-निजामुद्दीन-गाजियाबाद रूट पर, जम्मूतवी-जैसलमेर 19 व 20 दिसंबर को गाजियाबाद-निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा-अलवर, बरेली-भुज 21 दिसंबर को गाजियाबाद-निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा-अलवर और 14322 भुज-बरेली 19 दिसंबर को अलवर-मथुरा-पलवल-निजामुद्दीन-गाजियाबाद रूट पर परिवर्तित किया जाएगा। ट्रेन नंबर-04433 दिल्ली-रेवाड़ी, 04434 रेवाड़ी-दिल्ली, 04989 दिल्ली-रेवाड़ी और 14030 मेरट कैंट-श्रीगंगानगर को 3 से 21 दिसंबर तक रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर-14029 श्रीगंगानगर-मेरठ कैंंट, 04283 दिल्ली-रेवाड़ी, 04286 रेवाड़ी-दिल्ली को  22 दिसंबर तक रद्द किया गया है। 


ये ट्रेनें आंशिक रद्द 
ट्रेन नंबर-12457 दिल्ली सराय-बीकानेर को दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट 17 से 21 दिसंबर तक, 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय को दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय 17 से 21 दिसंबर तक, ट्रेन नंबर-12985 जयपुर-दिल्ली सराय को दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय 17 से 21 दिसंबर तक, ट्रेन नंबर-12986 दिल्ली सराय-जयपुर को दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट 17 से 21 दिसंबर तक को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed