फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram has highest corona cases in state

कुल मरीजों के मामले में फिर से प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा गुरुग्राम

Mon, 21 Sep 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
gurugram has highest corona cases in state
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में गुरुग्राम फिर से प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। दो सप्ताह पहले तक फरीदाबाद में 686 मरीज गुरुग्राम से ज्यादा थे लेकिन अब गुरुग्राम में फरीदाबाद से 142 मरीज ज्यादा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरुआत में मरीजों के मामले में नूंह प्रदेश में पहले पायदान पर था लेकिन जल्दी ही सबको पीछे छोड़ते हुए फरीदाबाद पहले पायदान पर आ गया। मई के मध्य से गुरुग्राम में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी तो फरीदाबाद को पीछे छोड़कर गुरुग्राम पहले स्थान पर पहुंच गया। लंबे समय तक गुरुग्राम की स्थिति खराब रही और कुल मरीजों के मामले में प्रदेश में गुरुग्राम सर्वोपरि रहा। इसी बीच जुलाई के अंतिम सप्ताह से गुरुग्राम में कोरोना का प्रकोप कम होने लगा तो फरीदाबाद फिर से पहले पायदान पर आ गया। तब से लेकर पिछले शनिवार तक फरीदाबाद पहले पायदान पर बना हुआ था लेकिन पिछले दो सप्ताह से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते गुरुग्राम व फरीदाबाद के मरीजों की संख्या के बीच अंतर कम होने लगा था।
विज्ञापन

मृतकों के मामले में फरीदाबाद काफी आगे :
मृतकों की बात करें तो फरीदाबाद पहले स्थान पर है और दूसरे स्थान पर गुरुग्राम है। मृतकों की संख्या के मामले में दोनों जिलों के बीच बड़ा अंतर है। फरीदाबाद में अब तक 206 मरीजों की मौत हो चुकी है तो गुरुग्राम में भी 161 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। कोरोना संक्रमित मृतकों की सूची में करनाल तीसरे स्थान पर है, जहां अब तक 93 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना की दृष्टि से पूरे प्रदेश में चरखी दादरी जिले की स्थिति काफी बेहतर है, जहां अब तक कुल मरीजों की संख्या 525 है जबकि कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ 1 मरीज की मौत हुई है। वहीं, 309 ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed