{"_id":"625d3ab28a9e2f6a7e584c54","slug":"gurugram-goons-looted-one-crore-rupees-from-cash-van-from-throwing-chilly-powder-in-employees-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बदमाशों ने कैश वैन के कर्मचारियों की आंखों में झोंकी मिर्ची, दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बदमाशों ने कैश वैन के कर्मचारियों की आंखों में झोंकी मिर्ची, दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटे
Mon, 18 Apr 2022 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:04 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
जिस कैशवैन से हुई लूट उसकी तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में कुछ बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर एक करोड़ नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकद को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और वैन कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकी और बंदूक के दम पर एक करोड़ कैश लूट ले गए।
विज्ञापन
इसी पूरी घटना से शहर में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन