{"_id":"5d9639758ebc3e93ae3f3b01","slug":"gurugram-gets-3rd-position-in-55-railway-stations-in-ncr-gurgaon-news-noi4652321106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर के 33 स्टेशनों में से तीसरे स्थान पर गुडग़ांव रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर के 33 स्टेशनों में से तीसरे स्थान पर गुडग़ांव रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
एनसीआर के 33 स्टेशनों में से तीसरे स्थान पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन
गुरुग्राम। दिल्ली एनसीआर के 33 रेलवे स्टेशनों में गुड़गांव रेलवे स्टेशन सफाई के मामले में तीसरे स्थान पर है। वहीं देशभर के रेलवे स्टेशनों में 94 नंबर है। बुधवार को रेलवे विभाग की ओर से स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर किए गए सर्वे की ग्रीन रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें गुड़गांव स्टेशन पर सफाई को लेकर काफी सुधार देखा जा रहा है।
दिल्ली एनसीआर के 33 स्टेशनों में सबसे साफ रेलवे स्टेशन दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल जिसकी पूरे देश में 26 रैंक हासिल की है, दूसरे स्थान पर गाजियाबाद, जिसने पूरे देश में 85 रैंक हासिल की और तीसरे स्थान पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन है, जिसको पूरे देश के 700 स्टेशनों में से 94 रैंक हासिल की है। दरअसल, हर वर्ष की भांति इस बार भी रेलवे विभाग की ओर से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूआईसी) एजेंसी द्वारा देश के करीब 700 रेलवे स्टेशनों का सफाई को लेकर सर्वे किया गया था। जिसमें गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर 5 और 6 सितंबर को टीम की ओर से सर्वे किया गया था और करीब 250 यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया। टीम की ओर से लिए गए फीडबैक में 94 फीसदी लोगों ने स्टेशन को सफाई के लिए पांच में से पांच नंबर दिए और छह फीसदी लोगों ने पांच में से चार नंबर दिए हैं। गत वर्ष करवाई गई सर्वे में देश के 450 स्टेशनों को शामिल किया गया था, जिसमें से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को 200 रैंकिंग हासिल की थी। लेकिन इस बार करीब 700 स्टेशनों को इस सर्वे में शामिल किया गया था।
इन मुद्दों पर हुआ था सर्वे
तरल कचरा प्रबंधन की क्या स्थित है।
ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर स्टेशन पर क्या स्थिति है।
बिजली प्रबंधन कैसा है।
स्टेशन पर सफाई को लेकर कितने कर्मचारी है।
स्टेशन पर शौचालयों की क्या स्थिति है।
बयान...
सभी के सहयोग से स्टेशन देश के 100 शहरों की सूची में शामिल हुआ है। और एनसीआर के 33 स्टेशनों में से तीसरे स्थान पर रहा है। स्टेशन पर सफाई को लेकर आगे सुधार किए जाएंगे, ताकि आगे रैंक में और सुधार हो सके। -शंकरलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक