फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram : Gangster Sube Gurjar's luxurious house landed,

Gurugram : गैंगस्टर सूबे गुर्जर का आलिशान मकान जमींदोज, परिजनों ने लगाया बदले की कार्रवाई का आरोप

Sat, 24 Sep 2022 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 06:33 AM IST
सार

Gurugram : मानेसर नगर निगम के दायरे में गांव बार गर्जुर के गैंगस्टर सूबे गुर्जर का 400 गज में बना चार मंजिला आलिशान मकान निगम टीम ने जमींदोज कर दिया। बृहस्पतिवार को अधूरी छोड़ी गई कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे ही निगम का बड़ा तोड़फोड़ अमला गांव में सूबे के मकान पर पहुंचा और यहां कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Gurugram : Gangster Sube Gurjar's luxurious house landed,
निगम का एक्शन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानेसर नगर निगम के दायरे में गांव बार गर्जुर के गैंगस्टर सूबे गुर्जर का 400 गज में बना चार मंजिला आलिशान मकान निगम टीम ने जमींदोज कर दिया। बृहस्पतिवार को अधूरी छोड़ी गई कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे ही निगम का बड़ा तोड़फोड़ अमला गांव में सूबे के मकान पर पहुंचा और यहां कार्रवाई शुरू की। तोड़फोड़ शुरू होते देख सूबे के परिजनों, खासकर महिलाओं ने इसका विरोध किया, लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक पीछे हटा दिया। करीब सात घंटे से अधिक की कारवाई में पूरा मकान धवस्त कर दिया। 200 पुलिस कर्मियों की टीम के साथ मानेसर एसीपी सुरेश कुमार मौके पर तैनात रहे। टीम यहां सुबह सात पहुंची और दोपहर दो बजे के बाद तक कार्रवाई की जारी रही। 

विज्ञापन


जलता दीया देख ठिठकी टीम
सुबह जैसे ही टीम ने तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की, मकान की तीसरी मंजिल पर एक जलता दीया देखकर टीम ठिठक गई। यहां पूजा घर में दीया जल रहा था। अधिकारियों के निर्देश पर मकान के दूसरे हिस्से में बुलडोजर और जेसीबी लगातर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। घर की महिलाओं ने ईष्ट देवों और धार्मिक भावना को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया, लेकिन टीम ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी। हालांकि इस दौरान टीम ने इस बात का विशेष ख्याल रखा कि जलते दीये को कोई नुकसान न हो। जब दीया बुझ गया, तब उस हिस्से को तोड़ा गया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट की लेंगे शरण 
इस कार्रवाई के खिलाफ सूबे के परिजन हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि निगम की ओर से उन्हें कोई नोटिस दिया गया। यह मकान केवल सूबे का नहीं है, पूरे परिवार की सामलात भूमि पर बना है जो लाल डोरा के अंदर है। इस जमीन के 15 हिस्सेदार है। सूबे के चचेरे भाई रवि और अन्य परिजन ओमवती ने कहा कि अगर कार्रवाई करनी ही थी तो सूबे की प्रॉपर्टी के खिलाफ करनी थी। उन्हें तोड़फोड़ की किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी गई। उनकी जमीन रिकॉर्ड में दर्ज है। इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के तहत की गई कार्रवाई 
मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे डीटीपी संजय ने पत्रकारों से कार्रवाई साझा करते हुए कहा कि यह मकान नो रेजिडेंशियल जोन में बना था। अवैध निर्माण था। निगम ने नोटिस दिए थे।  नियमों के तहत ही पूरी कार्रवाई की गई। हमने अपने एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 


जेल में बंद है गैंगस्टर 
पुलिस के अनुसार बार गुर्जर गांव का सूबे सिंह गुर्जर एक कुख्यात अपराधी है। जिसके खिलाफ गुरुग्राम सहित मेवात, रेवाड़ी, पलवल व दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और हथियार अधिनियम के 42 आपराधिक मामले दर्ज है। पिछले दिनों उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। तभी से वह भोंडसी जेल में बंद है। कार्रवाई के दौरान उसके परिवार की महिलाओं को छोड़कर किसी ने टीम के सामने विरोध नहीं जताया। महिलाओं ने अपने हिस्से को लेकर विरोध जताया। दूसरे परिवार वाले भी अपने हिस्से में कार्रवाई को लेकर ही नाराजगी जाहिर करते रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed