फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram : farmhouses sealed as part of drive against illegal constructions

Gurugram : अवैध निर्माण के चलते फार्म हाउस पर लगी सरकारी सील, कृषि भूमि पर किया था निर्माण

Thu, 01 Dec 2022 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 04:52 AM IST
विज्ञापन
Gurugram : farmhouses sealed as part of drive against illegal constructions
sealing... - फोटो : ani

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश के बाद सोहना में दमदमा झील के संरक्षित क्षेत्र में फार्म हाउस पर की गई सीलिंग की कार्रवाई के बाद अधिकारी मौन हो गए हैं। उपरोक्त फार्म हाउस अमरीक सिंह नामक एक पंजाबी गायक का बताया जाता है। यह भी चर्चा है कि अमरीक सिंह पंजाबी दलेर मेहंदी के भाई हैं, जोकि मीका के नाम से प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन


अरावली क्षेत्र में दमदमा झील का भी क्षेत्र संरक्षित है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने यहां अवैध रूप से फार्म हाउस बना रखे हैं। इन्हीं फार्म हाउस में से तीन फार्म हाउस का मामला एनजीटी में विचाराधीन था। एनजीटी में सोन्या घोष बनाम हरियाणा सरकार का मामला विचाराधीन था। अब एनजीटी ने सरकार के पक्ष में आदेश दिया। एनजीटी के आदेश के बाद बीते मंगलवार को डीटीपी प्रवर्तन अमित मधोलिया की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस दौरान वहां दो फार्म हाउस सील किए गए थे। सीलिंग की इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी प्रवर्तन के अलावा एटीपी सुमित मलिक, दिनेश सिंह, रोहन, शुभम आदि स्टाफ मौजूद रहा था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई तो कर दी, लेकिन इस बारे में यह बताने से कतरा रहे है कि आखिर सील किए गए फार्म हाउस के मालिक कौन हैं। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहा है। सोहना प्रशासन ने स्वीकार किया है कि उपरोक्त सील किया गया एक फार्म हाउस दलेर मेहंदी परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन अधिकारिक रूप से वह भी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम के जिला नगर एवं ग्राम आयोजना अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया कि हमने रोजका गुजर गांव में दमदमा झील पर एक द्वीप पर स्थित 3 अनधिकृत फार्महाउस को सील कर दिया है। ये 3 संपत्तियां कृषि भूमि पर बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed