{"_id":"623d46e00b658143fb09be98","slug":"gurugram-fake-call-received-about-bomb-in-hospital-police-registered-fir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल में बम होने की फर्जी कॉल आई, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल में बम होने की फर्जी कॉल आई, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Fri, 25 Mar 2022 10:07 AM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:07 AM IST
सार
गुरुवार दोपहर लगभग 12.15 बजे कॉल आया कि अस्पताल परिसर में बम है लेकिन जांच करने पर कहीं बम नहीं मिला। इसके बाद मेदांता मेडिसिटी के निदेशक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मेदांता हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में बम होने की झूठी सूचना देने वाले एक फर्जी कॉलर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग 12.15 बजे अस्पताल में कॉल आया कि परिसर में बम है लेकिन जांच करने पर कहीं बम नहीं मिला। इसके बाद मेदांता मेडिसिटी के निदेशक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेडिकल निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता की शिकायत के अनुसार, इस फर्जी कॉल के बाद अस्पताल में लोग घबरा गए। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है। उनके अनुसार, कॉल करने वाले ने बताया कि अस्पताल में आतंकी हमला हो सकता है और परिसर में एक बम लगाया गया है। इसके बाद फोन काट दिया गया।
सभी एंगल से हो रही जांच
एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।