{"_id":"633ff25a2ab57524da4e604e","slug":"gurugram-driver-raped-the-woman-by-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: ड्राइवर ने धमकी देकर मालकिन से किया दुष्कर्म, पति को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: ड्राइवर ने धमकी देकर मालकिन से किया दुष्कर्म, पति को जान से मारने की दी धमकी
Fri, 07 Oct 2022 03:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:03 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि 10 दिसंबर 2019 को जब वह घर पर अकेली थी तो हरिंदर उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो हरिंदर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-51 थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ड्राइवर के द्वारा अपनी ही मालकिन को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ड्राइवर ने महिला को धमकी दी थी कि वह उसके पति को जान से मार देगा। यह भय दिखाकर उसने महिला से करीब सात माह तक संबंध बनाए।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। 52 वर्षीया महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोहना का निवासी आरोपी उनके घर पर काम करता था। वह उनके यहां 2010 से ड्राइवर था। वह घर के अन्य काम भी कर दिया करता था।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि 10 दिसंबर 2019 को जब वह घर पर अकेली थी तो हरिंदर उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो हरिंदर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी हरिंदर ने भय दिखाकर उसके साथ करीब सात माह तक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन