{"_id":"633f3d563ca31945bf727669","slug":"gurugram-driver-raped-mistress-by-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram : ड्राइवर ने धमकी देकर मालकिन से किया दुष्कर्म, शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram : ड्राइवर ने धमकी देकर मालकिन से किया दुष्कर्म, शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
Fri, 07 Oct 2022 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
सेक्टर-51 थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ड्राइवर के द्वारा अपनी ही मालकिन को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ड्राइवर ने महिला को धमकी दी थी कि वह उसके पति को जान से मार देगा। यह भय दिखाकर उसने महिला से करीब सात माह तक संबंध बनाए।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। 52 वर्षीया महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोहना का निवासी आरोपी उनके घर पर काम करता था। वह उनके यहां 2010 से ड्राइवर था। वह घर के अन्य काम भी कर दिया करता था। महिला का आरोप है कि 10 दिसंबर 2019 को जब वह घर पर अकेली थी तो हरिंदर उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
जब महिला ने विरोध किया तो हरिंदर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी हरिंदर ने भय दिखाकर उसके साथ करीब सात माह तक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन