फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram cyber city police arrested a man who came to sell illegal weapons 25 pistol recovered

गुरुग्राम में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद: 'गब्बर' के बैग से मिले 25 कट्टे, पुलिस से बोला- घर में अकेला कमाने वाला हूं

Sun, 20 Mar 2022 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 10:52 PM IST
सार

डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने बताया कि गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी अभिषेक की उम्र 20 साल है और उसने दसवीं तक पढ़ाई की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अलीगढ़ से अपने एक साथी से बैग में करीब 25 कट्टे लेकर गुरुग्राम में अपने साथियों को सप्लाई करने जा रहा था।

विज्ञापन
gurugram cyber city police arrested a man who came to sell illegal weapons 25 pistol recovered
डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल मीडिया से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी पुलिस ने शनिवार देर रात अलीगढ़ से अवैध हथियार बेचने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 कट्टे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। अभिषेक उर्फ गब्बर उर्फ कालू केएमपी होते हुए दिल्ली-जयुपर हाईवे पर पचगांव चौक पहुंचा था, तभी अपराध शाखा- 17 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने बताया कि गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी अभिषेक की उम्र 20 साल है और उसने दसवीं तक पढ़ाई की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अलीगढ़ से अपने एक साथी से बैग में करीब 25 कट्टे लेकर गुरुग्राम में अपने साथियों को सप्लाई करने जा रहा था। वह ट्रक और अन्य वाहनों में लिफ्ट लेकर गुरुग्राम पहुंचा। पचगांव चौक पर वह अपने साथियों का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि वह अपने घर में अकेला कमाने वाला है। पिता के निधन के बाद से नशे की लत लग गई। रुपये कमाने की चाह में वह अपराध की दुनिया में आ गया। डीसीपी ने कहा कि पूछताछ से साफ होगा कि वह कितनी बार हथियारों की सप्लाई कर चुका है। किसे पहुंचाता था। वह आगे कहां-कहां सप्लाई करता है। इसके बदले उसे कितने रुपये मिलते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को उसके आने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अभिषेक को अंकित नामक युवक हथियारों की सप्लाई करता था जो अभी जेल में है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि अवैध हथियारों की फैक्टरी अलीगढ़ में है। वहां इसे यूपी में चुनाव के लिए तैयार किए गए थे। उस हिसाब से इनकी खपत नहीं हो पाई। इसके बाद इनकी आपूर्ति हरियाणा व राजस्थान में की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed