फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Chintels Paradiso society CM Manohar lal directs for structural audit in matter during OC giving procedure

चिनटेल्स सोसायटी हादसा: सीएम मनोहर लाल ने दिए स्ट्रक्चरल ऑडिट के निर्देश, ओसी देते समय होगी जांच

Mon, 14 Feb 2022 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी कुमार प्रवीण, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार प्रवीण, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Feb 2022 04:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी के स्ट्रक्चरल ऑडिट के भी आदेश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि निर्माण  के दौरान डिजाइन या कारीगरी में दोष का पता लगाने के लिए आईआईटी या किसी अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान से प्रभावित टावर के निर्माण का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाए।

विज्ञापन
Gurugram Chintels Paradiso society CM Manohar lal directs for structural audit in matter during OC giving procedure
सीएम ने दिए स्ट्रक्चरल ऑडिट के निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट या रिहायशी प्रमाण पत्र  (ओसी)  देने संबंधी नियम में बदलाव के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बयान के 24 घंटे बाद ही राज्य सरकार ने सैद्धांतिक रूप से इसमें बदलाव का निर्णय ले लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले में साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को रिहायशी प्रमाण पत्र देते समय बिल्डर की ओर से नियुक्त किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर (संरचनात्मक अभियांत्रिकी) के अलावा नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग भी पूरी इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट (संरचनातमक लेखा परीक्षण) करेगा।

विज्ञापन


विभाग किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान के सूचीबद्ध (इमपैनल) स्ट्रक्चरल इंजीनियर से स्ट्रक्चरल ऑडिट करवा सकेगा। जाहिर है दोनों ही सूरत में बिल्डिंग की तकनीकी जांच या निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने की छूट नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग को मिल सकेगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो सकेगी। अभी तक बिल्डर की ओर से नियुक्त स्ट्रक्चरल इंजीनियर ही ऑडिट करता था और अपनी खुद की तस्दीक पर मुहर लगा ओसी प्राप्त कर लेता था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी के स्ट्रक्चरल ऑडिट के भी आदेश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि निर्माण  के दौरान डिजाइन या कारीगरी में दोष का पता लगाने के लिए आईआईटी या किसी अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान से प्रभावित टावर के निर्माण का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आसपास की कुछ अन्य ग्रुप हाउसिंग कॉलोनियों में भी आरंभिक अवस्था में स्ट्रक्चरल नुकसान के लक्षण दिखाई दिए हैं। मुख्यमंत्री ने  नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग को रेजि़डेंट वेल्फेयर एसोसिएशन या किसी अन्य एजेंसी से प्राप्त शिकायतों के आधार पर ऐसे भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें यह भी कहा गया है कि इन कॉलोनियों के निवासियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए कोलोनाइजर की कीमत पर स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाए।

किसी भी कारण से हुई जनहानि बर्दाश्त नहीं: सीएम 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिनटेल्स हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह झकझोर देने वाली घटना है और ऐसा भविष्य में न हो, इसके लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषी लोगों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्घ है और जनहानि किसी भी कारण वश से हो, बर्दाशत नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी स्थिति पर नजर रख रहे हुए हैं और इसके अतिरिक्त घटना की सूचना मिलते ही नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भी स्थल का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग को चिनटेल इंडिया लिमिटेड, चिनटेल एक्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड और ईंटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सभी निदेशकों, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों, वास्तुकार और आवासीय टावर का निर्माण करने वाले ठेकेदार और छठी मंजिल पर अतिरिक्त निर्माण कर रहे निवासी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed