फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: Chintels MD and directors' passports will also be seized, cement-concrete investigation in Madhuban

गुरुग्राम: चिनटेल्स के एमडी और डायरेक्टरों के पासपोर्ट भी सीज होंगे, सीमेंट-कंक्रीट की जांच मधुबन में

Tue, 22 Feb 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Feb 2022 10:07 PM IST
सार

इस प्रकरण में दर्ज हुए तीन मुकदमों में रोहन और प्रशांत सलोमन का नाम नहीं खोले जाने पर पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा कि जांच के दौरान तथ्य सामने आने पर सभी का नाम जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Gurugram: Chintels MD and directors' passports will also be seized, cement-concrete investigation in Madhuban
गुरुग्राम चिंटेल पैराइडाइसो सोसायटी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

चिनटेल्स पैराडाइसो के चेयरमैन अशोक सोलोमन का पासपोर्ट सीज हो चुका है। इसी कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रशांत सोलोमन तथा निदेशक रोहन सोलोमन के पासपोर्ट सीज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि वह विदेश न जा पाएं। अगर जांच के दौरान वह भी घटिया निर्माण कार्य के दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। यह बात मंगलवार को सोसाइटी पहुंचीं पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कही। उन्होंने स्थानीय लोगों को अब तक की पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी बिल्डर की गिरफ्तारी में कोई जल्दबाजी नहीं की गई, जिससे वह आसानी से जमानत लेकर बच न सके। मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आयुक्त के साथ डीसीपी दीपक सहारन, एसआईटी में शामिल एसीपी मीना कुमारी, थाना बजघेड़ा के इंस्पेक्टर अमन यादव और जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन अधिकारी आरएस बाठ मौजूद रहे।

विज्ञापन

इस प्रकरण में दर्ज हुए तीन मुकदमों में रोहन और प्रशांत सलोमन का नाम नहीं खोले जाने पर आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान तथ्य सामने आने पर सभी का नाम जोड़ा जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सभी लोग पुलिस से अलग-अलग बात न करें। इस पर दो लोगों के नाम तय किए गए, जो पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर बाकी लोगों को पूरी कार्रवाई से अवगत कराते रहेंगे।

सरिया की जांच एनआईटी कुरुक्षेत्र में होगी

इसके साथ ही आयुक्त ने स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर वह उनकी बात नहीं समझ पा रहे हैं तो किसी जानकार वकील से इस पर राय ले लें। अगर उन्हें कोई वकील चाहिए तो वह उसके लिए भी सुझाव दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रकरण में खुद भी विधिक राय ले रही हैं। उधर बिल्डिंग में लगाए गए सीमेंट और कंक्रीट की जांच फॉरेंसिक साइंस लैब मधुबन में हो रही है। सरिया की गुणवत्ता जांच एनआईटी कुरुक्षेत्र से कराई जा रही है। इस जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए अर्द्धशासकीय पत्र लिखा जा रहा है। जिससे चार्जशीट जल्द से जल्द तैयार की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed