फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram bus depot got four new buses

Gurugram News: गुरुग्राम बस डिपो को मिली चार नई बसें

Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gurugram bus depot got four new buses
स्तावेज तैयार कराकर रूटों पर किया जाएगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के बहरामपुर स्थित हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) में बनाई गई बीएस-6 तकनीक वाली चार नई रोडवेज बसें गुरुग्राम बस डिपो को मिली हैं। गुरुग्राम बस डिपो प्रबंधन द्वारा अब नई बसों के सभी दस्तावेज तैयार कराकर और पंजीकरण कराकर रूटों पर संचालन किया जाएगा।


गुरुग्राम डिपो में अब लगभग 170 रोडवेज बसें लोकल रूटों सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों के रूटों और पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं अब 35 ऑडनरी बसों सहित सात एसी बसों के दस्तावेज गुरुग्राम बस डिपो प्रबंधन द्वारा तैयार कराए जा रहे हैं। इन बसों के रूटों पर संचालन होने के बाद यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ेगा। गुरुग्राम बस डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि एचआरईसी से चार नई बसें आई हैं। बसों के दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed