{"_id":"62f28565d179b13d2c47bb47","slug":"gurugram-attack-on-demanding-cigarette-money-in-sohna-report-filed-against-11-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सोहना में सिगरेट के पैसे मांगने पर किया हमला, 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सोहना में सिगरेट के पैसे मांगने पर किया हमला, 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 09 Aug 2022 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:33 PM IST
सार
शीशपाल सैनी निवासी एक नंबर चुंगी, वार्ड नंबर 21, नजदीक 66 केवी सब स्टेशन का रहने वाला है। उसने बताया कि एक अगस्त रात 8 बजे वह दुकान पर था, तभी एक ब्रेजा में पांच लोग आए। सिगरेट की डिब्बी ली। शीशपाल ने मांगे तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारा-पीटा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहना की एक नंबर चुंगी पर परचून की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार शीशपाल सैनी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सभी आरोपी सांप की नंगली गांव के निवासी हैं और पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
शीशपाल सैनी निवासी एक नंबर चुंगी, वार्ड नंबर 21, नजदीक 66 केवी सब स्टेशन का रहने वाला है। उसने बताया कि एक अगस्त रात 8 बजे वह दुकान पर था, तभी एक ब्रेजा में पांच लोग आए। सिगरेट की डिब्बी ली। शीशपाल ने मांगे तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारा-पीटा। शोर सुनकर परिजन आए तो उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर दुकानदार और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर पर अवैध तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वो और परिजन घायल हो गए। उन्हें पड़ोस के लोग नागरिक अस्पताल सोहना ले गए। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। तबियत ठीक होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करा रहा है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि 11 नामजद आरोपी प्रदीप, रवि, दिनेश, अजय, सोनू, कुल्ली, रमन, जगत, दीपक, सचिन, दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।