फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugaman service for faridabad will start for next week

अगले सप्ताह फरीदाबाद के लिए शुरू हो जाएगी गुरुगमन सेवा

Fri, 05 Jul 2019 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
gurugaman service for faridabad will start for next week
अगले सप्ताह फरीदाबाद के लिए शुरू हो जाएगी गुरुगमन सेवा
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों की समस्या अगले सप्ताह समाप्त हो जाएगी। गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की तरफ से अगले सप्ताह अंतरराजीय बस सेवा (गुरुगमन) फरीदाबाद के लिए शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि अधिकारी इस बस की शुरूआत फरीदाबाद से ही करेंगे। पहले चरण में 4 बसें चलाई जाएंगी जो दिन भर में 8 फेरे लगाएंगी।
गुरुगमन के वर्तमान में 5 रूट गुरुग्राम में चल रहे हैं। इन 5 रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए 91 बसें लगाई गई हैं। सेवाओं का विस्तार करने के लिए जीएमसीबीएल ने फरीदाबाद व दिल्ली के लिए बस सेवाएं शुरू करने की योजना तैयार की थी। इन योजनाओं में फरीदाबाद की योजना को सिरे चढ़ा लिया गया है। अधिकारियों की मानें तो फरीदाबाद रूट का सर्वे करवाया गया था। सर्वे में पाया गया था कि फरीदाबाद के लिए यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। यात्रियों के अनुसार बसों की संख्या कम है। इसको देखते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए फरीदाबाद रूट को अगले सप्ताह से शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह गुरुगमन का यह पहला अंतरराज्यीय रूट होगा। फरीदाबाद बस अड्डे से गुरुग्राम बस अड्डे तक चार बसें चलाई जाएंगी जो 8 फेरे लगाएंगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। इन बसों की शुरूआत फरीदाबाद से की जाएगी।
विज्ञापन

अगले सप्ताह से नए रूट को फरीदाबाद से ही झंडी दिखाई जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी कर बसों की समय सारणी निश्चित कर दी गई है। इससे दोनों जिलों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर खरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed