फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugam police is also waiting for the arrival of Anmol Bishnoi

Gurugram News: गुरुगाम पुलिस को भी है अनमोल बिश्नोई के आने का इंतजार

Tue, 19 Nov 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gurugam police is also waiting for the arrival of Anmol Bishnoi
- भारत लाने की हलचल पर बंद पड़ी फाइलों को झाड़ने में लगी है क्राइम ब्रांच
विज्ञापन


- अलग-अलग मुकदमों में इनामी व भगौड़ा घोषित है अनमोल बिश्नोई



- अनमोल बिश्नोई के भारत आने पर प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी कमिश्नरेट की पुलिस

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। दिल्ली -एनसीआर में लारेंस बिश्नोई का दबदबा बनाने के लिए विदेश में बैठकर वारदात को अंजाम देने की धमकी देने वाले अनमोल बिश्नोई पर कमिश्नरेट की पुलिस की नजर है। एसीपी क्राइम ने सभी शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर उसके खिलाफ दर्ज मामले और इनाम की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
पटौदी के दो शराब कारोबारी भाइयों की हत्या से पूर्व चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने के मामले को लॉरेस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा था। इन सभी मामलों में विदेश में बैठे भाई से धमकी दिलाने में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था। लॉरेस विश्नोई के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच में उसका नाम आगे लिख कर फाइल बंद कर देती थी। विदेश से उसके आने की संभावना बनने के बाद अपराध शाखा की टीम में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि भारत प्रत्यर्पण के बाद उसे सबसे पहले मुंबई पुलिस सिद्दीकी बाबा हत्या कांड में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। उसके बाद सिद्धू मूसेवाला कांड में पंजाब पुलिस लेगी। पंजाब पुलिस की रिमांड पूरी होने के बाद हरियाणा पुलिस उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी। पुलिस सूत्रों की माने तो आधा दर्जन मामलों में उसका नाम सामने आया था।
विज्ञापन

----

कौशल गैंग के वर्चस्व को समाप्त करने में था उसका नाम

अपराध शाखा की टीम की ओर से अलग-अलग मामले की जांच में यह बात सामने आई कि शराब माफियाओं पर कौशल गैंग का का हाथ था। उनके धंधों पर लारेंस ने हाथ डालना शुरू किया। जिससे उसका वर्चस्व खत्म हो। इस काम में विदेश में बैठा अनमोल बिश्नोई उसकी मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

20 दिन पहले ही सेक्टर 37 में दर्ज हुआ है अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला

खाड़सा में रहने वाले भीम सेना के चीफ सतपाल तंवर ने जेल में बंद लॉरेस बिश्नोई को मौका देने पर खत्म करने की धमकी दी थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक ऑडियो पुलिस को दिया है। इसमें उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।



वर्जन

कमिश्नरेट में हुई वारदात में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से वह वांटेड है। उस पर अलग-अलग मामले में इनाम भी है। भारत आने के बाद लंबित मामलों की जांच के लिए प्रोडेक्शन वारंट पर लिया जाएगा। - वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed