फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurmeet Ram Rahim is under the security cover of Z Plus

जेड प्लस सुरक्षा घेरे में है गुरमीत राम रहीम

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim is under the security cover of Z Plus
गुरुग्राम। दुष्कर्म की सजा का दोषी गुरमीत राम रहीम पुलिस की ओर से जेड प्लस की सुरक्षा में रखा गया है। जेल से फरलो पर रहने के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से उसे जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई है। सुनारिया जेल से निकलते ही रोहतक और गुरुग्राम पुलिस ने उसे इसी सुरक्षा की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम जितनी बार जेल से बाहर आया है। पुलिस की ओर से उसे हर बार यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। सात फरवरी को साउथ सिटी के नामचर्चा घर में आने के बाद से उसे चार स्तरीय सुरक्षा के तहत रखा गया है। पहला नाका सड़क पर लगा हुआ है। गेट के अंदर जाने पर राम रहीम से मिलने वाली की सघन तलाशी ली जाती है। उसके बाद पहली मंजिल पर पुलिस बल तैनात है। उसके साथ ही दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में वह रहता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी का कहना है कि राम रहीम की ओर से जिसका नाम आता है, पुलिस उसकी तलाशी लेकर भेज देती है।
विज्ञापन

ये है जेड प्लस सुरक्षा
सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी की होती है। इसी के तहत ब्लैक शीशे वाली कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर समय पुलिस के 24 जवानों की तैनाती रहती है। कहीं पर भी निकलने से पहले वहां के पुलिस प्रशासन को सूचना देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
राम रहीम के फरलो के वीडियो हो सकते हैं जारी
- पूजा के दौरान की बनी है वीडियो
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। सुनारिया जेल से फरलो पर आने के बाद 15 दिन से गुरमीत राम रहीम की दिनचर्या शुरू है। वह नाती-पोते व परिवार वालों संग समय बिताने के साथ नियमित पूजा-अर्चना भी करता है। दूसरी मंजिल के कमरे में पूजा व ध्यान करते हुए परिजनों की ओर से उसकी कई वीडियो बनाई गईं हैं। जिसे डेरा प्रबंधन की ओर से फरलो समाप्त होने के बाद अनुयायियों तक पहुंचाई जा सकती हैं। साउथ सिटी के नाम चर्चा घर डेरे में अब उतनी-चहल-पहल नहीं है, शुरू में मिलने वाले आते रहते थे लेकिन अब अधिकतर लोग मिलकर जा चुके हैं। परिवार वालों की ओर से उसकी दिनचर्या पर आधारित वीडियो तैयार किए गए हैं। जिसमें उसके परिवार के साथ भोजन करते, बच्चों के साथ खेलते , पूजा करते हुए वीडियो शामिल हैं। जेल में रहने के दौरान राम रहीम की ओर से इस संबंध में अपने अनुयायियों के लिए पत्र लिखा गया था।

पूजा से खाली होने के बाद मां के साथ गुजरता है समय
राम रहीम के फरलो का समय अब समाप्त होता जा रहा है। दिनचर्या में पूजा समाप्त होने के बाद वह अपनी मां के साथ ज्यादा समय बिताता है। बताते हैं उसके डेरे व परिवार से संबधित जो मामले चल रहे थे। उन सब पर भी चर्चा हो चुकी है। परिवार में वह ज्यादा स्नेह अपनी मां नसीब कौर से रखता है। जेल में बंद रहने के दौरान गुरुग्राम के अपने फार्म हाउस में उनसे मिलने आ चुका है। इसके साथ ही जेल से जारी होने वाले पत्र में मां की सेवा न कर पाने की बात कह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed