फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Murder Case Gurgoan Murder Case Anand and cousin questioned for eight hours Sunita brother joined the investigation

चौहरा हत्याकांड: रिटायर्ड फौजी के बेटे आनंद और चचेरी बहन से आठ घंटे तक पूछताछ, सुनीता का भाई भी जांच में हुआ शामिल

Fri, 27 Aug 2021 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Aug 2021 11:18 AM IST
सार

पुलिस ने एक टीम आनंद यादव के खाटू श्याम जाने से लेकर वहां पर ठहरने तथा अन्य स्थानों की जानकारी जुटाने के लिए भेजी है।  पुलिस सूत्रों का मानना है कि सीडीआर तथा अन्य रिपोर्ट आएंगी। उसके बाद आनंद से फिर पूछताछ आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Gurugram Murder Case Gurgoan Murder Case Anand and cousin questioned for eight hours Sunita brother joined the investigation
गुरुग्राम चौहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के बेटे एडवोकेट आनंद यादव और उसकी चचेरी बहन से आठ घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ उनसे दो चरणों में की गई है। आनंद ने पुलिस को बताया कि खाटू श्याम जाने के लिए पहले से ही कार्यक्रम तय था। परिवार वालों को भी पता था। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला है कि उसकी एक बहन है जो विदेश में रहती है।  पुलिस ने एक टीम आनंद यादव के खाटू श्याम जाने से लेकर वहां पर ठहरने तथा अन्य स्थानों की जानकारी जुटाने के लिए भेजी है।  पुलिस सूत्रों का मानना है कि सीडीआर तथा अन्य रिपोर्ट आएंगी। उसके बाद आनंद से फिर पूछताछ आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि चचेरी बहन से कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण ने कहा कि आनंद से पूछताछ की जा रही है। उसकी ओर से जो जानकारी दी गईं हैं। उनका सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस की एक टीम खाटू श्याम गई है। उसके आने के बाद ही अन्य सवालों की गुत्थी सुलझेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता का भाई जांच में हुआ शामिल
सुनीता यादव के भाई अशोक भी जांच में शामिल हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहन की शादी 17 साल पहले हुई थी। परिवार के लोग उसे परेशान करते हैं। आरोप है कि पूरे परिवार ने साजिश के तहत बहन की हत्या की है। 
 

आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed