{"_id":"68b345f00f19b964e309aa14","slug":"gunjan-and-vijay-stood-first-in-badminton-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-65983-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बैडमिंटन में गुंजन व विजय पहले स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बैडमिंटन में गुंजन व विजय पहले स्थान पर रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय पटौदी की प्राचार्या डॉ. उषा यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन, चेस एवं कैरम बोर्ड की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन में हेमलता, गुंजन, रितु, जाह्नवी, दिव्या, शतरंज में प्राची, पायल, दिव्या, भावना, श्रुति, नेहा ने भाग लिया। लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों की बैडमिंटन स्पर्धा में विजय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कैरम बोर्ड में लड़कियों में श्रुति और लड़कों के चेस स्पर्धा में घनश्याम प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उषा यादव ने कहा कि खेलों से अनुशासन, सहयोग एवं टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर सोना देवी, कृष्ण कुमार, प्रदीप यादव, ज्योति, परमजीत कौर, अनुज, हरीश रवि कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।