फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gradation certificate will be made by the deputy director at the divisional level

मंडल स्तर पर उपनिदेशक बनाएंगे ग्रेडेशन प्रमाणपत्र

Wed, 28 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
gradation certificate will be made by the deputy director at the divisional level
गुरुग्राम। खेल निदेशालय ने ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाने को लेकर नियम में बदलाव किया है। अब जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी नहीं मंडल स्तर पर खेल उपनिदेशक ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी करेंगे। गुरुग्राम मंडल के तहत गुरुग्राम जिले के अलावा फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र अब उपनिदेशक राम मेहर सिंह बनाएंगे। गुरुग्राम के जिला खेल विभाग द्वारा नई पॉलिसी के तहत 24 ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाए गए हैं, जिसमें ग्रेड-ए के 2 ग्रेडेशन प्रमाणपत्र व ग्रेड-बी का एक ग्रेडेशन प्रमाणपत्र खेल निदेशालय के माध्यम से बनाया गया है। जबकि ग्रेड-सी व डी के 23 ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जिला खेल अधिकारी द्वारा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिन खिलाड़ियों के खेल विभाग की ओर से ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बने हुए हैं, उनको हरियाणा राज्य में नौकरियों सहित स्कूल, महाविद्यालयों व संस्थानों के दाखिलों में फायदा मिलता है। ऐसे में राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर, एशियन स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं में खेलने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-ए से ग्रेड-डी तक ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। ग्रेड-ए व ग्रेड-बी के प्रमाणपत्र खेल विभाग के मुख्यालय द्वारा जारी किए जाते हैं, जबकि ग्रेड-सी व ग्रेड-डी के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जिला स्तर पर जारी किए जाते हैं। हालांकि अब खेल विभाग ने जिला स्तर पर बनने वाले ग्रेडेशन प्रमाणपत्र को लेकर खेल विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों के अधिकार को समाप्त कर दिया है। अब मंडल स्तर पर खेल उपनिदेशक द्वारा ही ग्रेड-सी व डी के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाएं जाएंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बैनर्जी ने बताया कि पहले मंडल स्तर पर उपनिदेशक द्वारा ही ग्रेडेशन बनाए जाते थे, लेकिन कुछ समय पहले उपनिदेशक नहीं होने के कारण जिला खेल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जोकि अब खेल उपनिदेशक नियुक्त होने के बाद मंडल स्तर पर ही ग्रेडेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम मंडल के खेल उप-निदेशक राम मेहर सिंह ने बताया कि जिला खेल अधिकारी द्वारा ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाने के अधिकार समाप्त कर दिए गए हैं। अब मंडल स्तर पर ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे, कमेटी द्वारा खिलाड़ियों के प्रमाणपत्रों की जांच करके ही ग्रेडेशन जारी किया जाएगा। जिसके संदर्भ में जल्द ही खेल निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed