फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government ready to demolish homes

Gurugram News: आशियाने ढहाने को तैयार सरकार

Tue, 07 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government ready to demolish homes
सेक्टर-12ए में झुग्गियों में रह रहे 220 परिवारों को हटाने के दिए आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। सेक्टर-47 में आशियाना स्कीम के तहत वर्ष 2010 में बनाए गए 1088 फ्लैट्स को गरीबों को आवंटित करने की बजाय सरकार अब आनाकानी कर रही है। सरकार ने सेक्टर-12ए में बसे 220 परिवारों को हटाने के आदेश दिए हैं।



एचएसवीपी मुख्यालय की ओर से वर्ष 2014 में यह भी आदेश दिए गए थे कि इन झुग्गियों में रहने वालों को विस्थापित करने से पहले स्थापित किया जाए। यानी इन्हें फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाए। क्योंकि इन झुग्गियों में रहने वाले परिवारों ने आशियाना स्कीम के तहत आवेदन किया था। फिर भी उन्हें आशियाने नहीं दिए गए। एचएसवीपी विभाग अपने ही आदेशों का बार-बार उल्लंघन कर रहा है। आशियाना स्कीम के इन 1088 फ्लैट्स को लेकर आवाज उठाने वाले मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट ने कहा है कि यह गरीबों पर अत्याचार है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इन फ्लैट्स के मामले को सेक्टर-12ए में झुग्गियों से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन




अभय जैन एडवोकेट के मुताबिक, सेक्टर-12ए में झुग्गियों में रह रहे लोगों को एचएसवीपी की ओर से पत्र भेजकर कहा गया है कि हाइकोर्ट की ओर से आदेश दिए गए हैं कि यहां से अतिक्रमण को हटाया जाए। इसलिए 8 अक्तूबर 2025 को यहां से झुग्गियों को हटाया जाएगा। यहां रहने वाले जो भी लोग आशियाना स्कीम में पात्र हैं या जिन व्यक्तियों के पास अदालत से स्टे आदेश है, उन पर यह कार्रवाई नहीं की जाएगी। वे अपनी झुग्गियों पर अपनी पहचान लिखकर लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed