{"_id":"64613167e6c74a3c26072f24","slug":"government-committed-to-the-development-of-village-teekli-indrajit-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-5270-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव टीकली के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव टीकली के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : इंद्रजीत
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने गांव में साढ़े 15 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया
गांव में सड़क निर्माण के लिए सांसद निधि कोष से 25 लाख रुपये देने की घोषणा
गांव की डिस्पेंसरी को अपग्रेड करके बनाया जाएगा पीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केन्द्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि टीकली उनका अपना गांव है, गांव का चहुंमुखी विकास करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीकली गांव के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वह रविवार को गांव टीकली स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पगड़ी और बड़ी फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने ग्रामीणों के भूमि गत जल स्तर और पेयजल संबंधी मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूमिगत जलस्तर की समस्या दक्षिणी हरियाणा सहित कई क्षेत्रों में है, यहां की अधिकांश जमीन उद्योगों को दी गई है,खेती बाड़ी की जगह फैक्टरियों ने ली है। लेकिन वे इस बात के लिए हरियाणा सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं कि सरकार द्वारा उद्योगों में रोजगार के मामलों में स्थानीय लोगों को आरक्षण का प्रावधान किया।
उन्होंने कहा कि गांव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूमिगत जल स्तर में सुधार के लिए भारत सरकार द्वारा अमृत सरोवर मिशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, इस कार्यक्रम के माध्यम से पुरानी बावड़ी और तालाबों की सफाई करके उनमें स्वच्छ पानी भरवाया जा रहा है जिससे न केवल जलस्तर में सुधार होगा,साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम नगर निगम की निवर्तमान मेयर मधु आजाद, पूर्व मेयर विमल यादव,पूर्व जिला प्रमुख राव अभय सिंह, जिला पार्षद श्रीभगवान, परवेश यादव,जिले सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद की सीईओ अन्नू श्योकंद,बीडीपीओ गुरुग्राम नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित थे।