{"_id":"68f8cdcf1298a40be1072e58","slug":"govardhan-puja-was-celebrated-with-great-enthusiasm-and-crowds-gathered-in-temples-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70278-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जयकारों के साथ हुई गोवर्धन पूजा, मंदिरों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जयकारों के साथ हुई गोवर्धन पूजा, मंदिरों में रही भीड़
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर कढ़ी-चावल, बाजरे की खिचड़ी का लगाया भोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। गोवर्धनधारी भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से शहर के मंदिर गूंज उठे। सिद्धेश्वर मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर, रामलीला ग्राउंड में,कामधेनु धाम गोशाला में और ओल्ड दिल्ली रोड स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर समेत कई मंदिरों में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री कृष्ण को कढ़ी-चावल, बाजरे की खिचड़ी, खीर, हलवा व पूड़ी जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसे बाद में भक्तों में बांट दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सोहना में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया
सोहना। सोहना कस्बे में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। शिव कुंड, सैनी मंदिर धर्मशाला, जैन मंदिर, हनुमान बगीची, भूड़ पाड़ा मोहल्ला, शिव कॉलोनी मंदिर, देवी मंदिर आदि स्थानों पर हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर पार्षद संदीप सिंगला पिंटू, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, राजू मित्तल, चंद्रमणि जैन, लोहिया जैन सभा प्रधान बॉबी जैन, हनुमान मंदिर छोटी बगीची प्रधान विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोवर्धन पर्व और अन्नकूट धूमधाम से मना
पटौदी। गोवर्धन पर्व और अन्नकूट पर्व बुधवार को मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की और अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों जैसे कि डेडावाला मंदिर, राम मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, शिव मंदिर, माता मंदिर और रघुनाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संवाद