{"_id":"68b0a28bac68c13938035224","slug":"gmda-removed-encroachment-and-also-stopped-illegal-cuts-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65829-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएमडीए ने हटाया अतिक्रमण, अवैध कट भी बंद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएमडीए ने हटाया अतिक्रमण, अवैध कट भी बंद किए
विज्ञापन
सड़क व बरसाती नाला संबंधित समस्याओं का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के प्रवर्तन दल और इंफ्रा-प्रथम विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
सेक्टर 90/93 की डिवाडिंग रोड पर गोलचक्कर के आसपास लगाई गईं अवैध रेहड़ियां हटाई गईं। इसके अलावा, कुछ विक्रेताओं द्वारा नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) से मिली अनुमति सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटा दिया गया। इस दौरान इंफ्रा-प्रथम विभाग द्वारा बताई गई उन जगहों पर भी कार्य पूरा किया गया जहां स्थानीय लोगों द्वारा सतही नाले को जोड़ने के लिए खुदाई करने में बाधा डाली जा रही थी। अब यह कार्य पूरा हो गया है। सेक्टर 92/95 की डिवाडिंग रोड पर जीएमडीए ने सेंट्रल वर्ज (मध्य भाग) में बनाए गए अवैध कटों को बंद किया जो दुर्घटना संभावित स्थिति पैदा कर रहे थे और यातायात सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। यहां गड्ढों को भी भरा गया।
मल्टी-यूटिलिटी कॉरिडोर (84/88 एवं 85/88) पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के बाद टीन-शेड हटाए गए। इस संयुक्त कार्रवाई के जरिए नालों से अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी तय करने और सड़कों की सुरक्षा के लिए काम किया गया।
विज्ञापन
जीएमडीए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़े कदम उठाने के साथ आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी चिंताओं का समाधान करा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
-आरएस बाठ, डीटीपी, जीएमडीए, गुरुग्राम