फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMCBL's Gurugaman City buses will be on the lines of Metro

मैट्रो की तर्ज पर होंगे जीएमसीबीएल गुरुगमन सिटी बसों के रूट

Fri, 26 Feb 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
GMCBL's Gurugaman City buses will be on the lines of Metro
गुरुग्राम (प्रवीन कुमार)। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) शहर में चलने वाली गुरुगमन सिटी बसों के लिए मेट्रो की तर्ज पर रूट दर्शाएगी। इससे सवारियों को पता चल सकेगा कि कौन से रूट वाली बसें किस-किस जगह जाएंगी। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। एक सप्ताह में ही इस योजना को अमलीजामा पहनाकर सभी बस क्यू शेल्टरों पर बोर्ड लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सवारियों को जानकारी देने और सुविधा के लिए समय सारिणी व रूट मैप तैयार किए गए हैं। वर्तमान में शहर के विभिन्न रूटों पर चल रहीं लगभग 150 गुरुगमन सिटी बसों के आगे और पीछे स्क्रीन पर रूट नंबर, बसें कौन-कौन से क्षेत्र से होकर जाएगी, इस बारे में बताया जा रहा है, लेकिन बस क्यू शेल्टर पर समय सारिणी न होने के कारण यात्री सिटी बसों में नहीं बैठते और ऑटो को ही तवज्जो देते हैं। ऐसे में जीएमसीबीएल गुरुगमन सिटी बसों में सवारियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्य कर रहा है। क्योंकि लोगों को अगर बसों के समय एवं रूट के बारे में पूरी जानकारी होगी तो वह सिटी बसों में प्राथमिकता से सफर करेंगे। संवाद
विज्ञापन

ऐसे होगी जानकारी
जीएमसीबीएल गुरुगमन की सिटी बसें किन-किन बस क्यू शेल्टर पर रुकेंगी और क्या समय होगा। इसके साथ ही सिटी बस के रूट मैप को भी बोर्ड पर दर्शाया जाएगा। इसमें रूट के हिसाब से बस के चलने और कौन-कौन से शेल्टर से होकर गुजरने तथा आखिरी स्टॉपेज की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर भी रहेगा
बस क्यू शेल्टर पर लगाए जाने वाले बोर्ड पर जीएमसीबीएल की वेेबसाइट, टोल फ्री नंबर और शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर भी दर्शाया जाएगा। ताकि कोई भी सवारी जीएमसीबीएल की गुरुगमन सिटी बसों संबंधित जानकारी लेना चाहे या बसों में होने वाली असुविधाओं के बारे में व्हाट्सएप नंबर पर फोटो या वीडियो रिकॉडिंग के साथ शिकायत दर्ज कर सकती है। इन शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लेंगे और उनका प्राथमिकता से समाधान हो सकेगा।

गुरुगमन सिटी बसों के क्यू शेल्टर पर समयसारिणी और रूट मैप संबंधित जानकारी बोर्ड के माध्यम से दर्शायी जाएगी। बोर्ड तैयार करके एक सप्ताह बाद इनको लगवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों में सफर करने में सुविधा होगी।
- राहुल महाजन, मैनेजर डिपो, जीएमसीबीएल गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed