फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   girls scocial media account hack with unkwon

युवती का ईमेल व इंस्टाग्राम हैक कर अकाउंट से की छेड़छाड़

Sun, 23 Jun 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
girls scocial media account hack with unkwon
गुरुग्राम। गुड़गांव गांव में रहने वाली युवती के ईमेल व इंस्टाग्राम अकाउंट को एक युवक ने हैक कर छेड़छाड़ की। यहां तक की युवक ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कर सिम कार्ड भी ले लिया। युवती को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने परिजनों के साथ साइबर थाना पुलिस को आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान कर ली गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के मुताबिक गुड़गांव गांव की रहने वाली युवती के पिता ललित कटारिया ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसकी बेटी का इंस्टाग्राम और ईमेल आईडी हैक कर उसके खाते से छेड़छाड़ की। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि उसने युवती के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कर सिमकार्ड भी जारी करा लिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई। आरोपी के खिलाफ कई अहम सबूत बरामद हुए है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सोमवार तक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed