{"_id":"6688822249da17176b012568","slug":"girl-raped-video-uploaded-on-instagram-to-defame-her-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34311-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवती से दुष्कर्म, बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवती से दुष्कर्म, बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। असम की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने व उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। डीएलएफ फेज तीन थाना पुलिस ने युवती के बयान पर दिल्ली के रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
27 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। उसकी दोस्ती दिल्ली के रहने वाले 28 साल के युवक से हो गई। युवक भी निजी कंपनी में काम करता है। युवक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। मगर उसका पता पीड़िता के पास नहीं है। उसकी बातों का जब युवती ने विरोध करना शुरु किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी ने उसका एक वीडियो बनाया था। उसे बदनाम करने के लिए 9 जून का इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना कर अपलोड कर दिया। जिससे उसकी बहुत बदनामी हो रही है। मामला बृहस्पतिवार को डीएलएफ फेज तीन थाने पहुंचा । जहां पर पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, आईटी एक्ट व अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया है।